फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two accused arrested in the murder of farm house owner in Faridabad

Faridabad: फार्म हाऊस मालिक की हत्या का खुलासा, जमीनी विवाद में मारी थी गोली, दो गिरफ्तार

Tue, 27 Dec 2022 07:41 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 27 Dec 2022 07:41 AM IST
सार

एसीपी क्राइम सुरेंद्र श्योराण ने बताया कि आरोपियों में उधम और बलजीत उर्फ बल्ली का नाम शामिल है। आरोपी बल्ली फरीदाबाद के गांव किडावली व आरोपी उधम गांव दलेलपुर का रहने वाला है।

विज्ञापन
Two accused arrested in the murder of farm house owner in Faridabad
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

करीब एक माह पहले गांव किडावली में हुई फार्म हाउस मालिक की हत्या मामले की गुत्थी क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 ने सुलझा ली है। आरोपियों ने दो-तीन दिसंबर की रात किड़ावली गांव स्थित फार्म हाउस में जोगिंदर सिंह की गोली मारकर हत्या की थी। मौके पर भूपानी थाना प्रबंधक, एसीपी क्राइम व क्राइम ब्रांच की टीम पहुंची। मामले की जांच के बाद क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 प्रभारी सेठी मलिक की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


एसीपी क्राइम सुरेंद्र श्योराण ने बताया कि आरोपियों में उधम और बलजीत उर्फ बल्ली का नाम शामिल है। आरोपी बल्ली फरीदाबाद के गांव किडावली व आरोपी उधम गांव दलेलपुर का रहने वाला है। तीन दिसंबर को भूपानी थाने में हत्या और अवैध हथियार की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। आरोपियों ने किडावली निवासी जोगेंद्र नाम के व्यक्ति की हत्या कर दी थी। पूछताछ में मुख्य आरोपी उधम सिंह ने बताया कि मृतक जोगेंद्र की गांव किडावली में पांच एकड़ जमीन थी। 2018 में उसने जमीन दिल्ली गड्ढा कॉलोनी निवासी अख्तर को ढाई करोड़ रुपए में बेच दी थी। अख्तर ने जोगेंद्र को 35 लाख रुपए बयाने के तौर पर दिए और बाकी बकाया रकम देने के लिए समय मांगा था।
विज्ञापन


बयाना देने के बाद अख्तर ने जोगेंद्र की जमीन पर प्लॉटिंग शुरू कर दी, लेकिन अख्तर अपने वादे के अनुसार समय पर पैसे नहीं दे पाया। इस पर जोगेंद्र ने आरोपी उधम के साथ मिलकर करीब 8 महीने पहले अख्तर से अपनी जमीन का कब्जा वापस छुड़वा लिया। जमीन पर वापस जोगेंद्र का कब्जा हो गया। जोगेंद्र जमीन पर अपना मकान बनाकर रहने लगा। आरोपी उधम ने जोगेंद्र से जमीन का कब्जा वापिस दिलवाने की एवज में जमीन का कुछ हिस्सा मांगा। इसे ना देने पर आरोपियों ने जोगेंद्र की हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed