{"_id":"688a7524482e1cec020c8f62","slug":"two-accused-arrested-in-the-fraud-case-by-changing-the-debit-card-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-48214-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: डेबिट कार्ड बदलकर ठगी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: डेबिट कार्ड बदलकर ठगी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। डेबिट कार्ड बदलकर खाते से 25 हजार रुपये निकालने के मामले में दो आरोपियों को अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में पलवल निवासी मेहारदीन खान और आदर्श नगर निवासी आदिल खान शामिल हैं। इनसे पूछताछ में पता चला कि तीन जुलाई को सेक्टर-31 एटीएम में रुपये निकालने गई महिला को बातों में उलझाकर कार्ड का पिन देखा और फिर कार्ड बदल दिया था।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि इनके पास से डेबिट कार्ड और 11 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेजा गया है।
मामले में सेक्टर-31 थाना पुलिस को तुलसी नामक महिला ने शिकायत दी थी। इसमें कहा गया कि तीन जुलाई को वह एटीएम से रुपये निकालने सेक्टर-31 इलाके में गई थी। तभी वहां दो लड़के आये और बातों में उलझाकर डेबिट कार्ड बदल दिया। महिला के वहां से जाने के बाद आरोपियों ने खाते से 25 हजार रुपये निकाल लिए। खाते से रुपये कटने के मैसेज आए तो ठगी का पता चला। सेक्टर-31 थाना में शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई। मामले में अब अपराध शाखा टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।