फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two accused arrested in illegal arms smuggling

Faridabad News: अवैध हथियार तस्करी में दो आरोपियों को दबोचा

Mon, 14 Aug 2023 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in illegal arms smuggling
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर की टीम ने रविवार रात सड़कों पर जांच के दौरान अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले दो आरोपी मुनेन्द्र और विक्रम को सराय ख्वाजा क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। दोनों राजस्थान के भरतपुर जिले के रहने वाले हैं। आरोपियों से 6 देसी पिस्तौल बरामद की गई हैं। पूछताछ के बाद आरोपियों को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया। क्राइम ब्रांच प्रभारी संदीप श्योराण ने बताया कि रविवार रात पुलिस को सूचना मिली कि हथियार के सप्लायर मुनेंद्र और विक्रम सराय ख्वाजा की तरफ आ रहे हैं। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की एक टीम गठित की गई। आरोपियों को थाना सराय ख्वाजा एरिया से काबू कर लिया गया। आरोपियों की तलाशी लेने पर 6 देसी पिस्तौल बरामद की गई हैं। आरोपियों के खिलाफ थाना सराय ख्वाजा में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अवैध हथियार को अवैध रूप से मध्यप्रदेश में किसी व्यक्ति से कम पैसे में खरीदकर लाते थे और अधिक पैसे में दिल्ली-एनसीआर में बेच देते थे। आरोपी मुनेन्द्र उर्फ मन्नु पर पूर्व में राजस्थान में चार केस दर्ज हैं। आरोपी विक्रम पर पूर्व में एक मामला दर्ज है। आरोपियों को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed