फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two accused arrested in case of firing during party

Faridabad News: पार्टी के दौरान गोली चलाने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 05 Aug 2025 01:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in case of firing during party
दो अगस्त की रात को खेड़ीपुल थाना इलाके के बुढैना गांव में हुई थी वारदात
विज्ञापन

अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने पकड़े आरोपी

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। खेड़ीपुल थाना इलाके के बुढैना गांव में पार्टी के दौरान कहासुनी के बाद गोली चलाने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने इन आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों में मच्छगर गांव निवासी सौरभ और मेवला महाराजपुर निवासी विष्णु शामिल हैं।
आरोपियों से पूछताछ में सामने आया की आरोपी दो अगस्त को शिकायतकर्ता बुढैना निवासी अशोक के साथ उसके प्लॉट पर ही पार्टी कर रहे थे। वहीं पर किसी बात को लेकर उनकी आपस में कहासुनी हो गई। इसके बाद आरोपी सौरभ व विष्णु ने अशोक पर गोली चला दी। आरोपी सौरभ पर पहले भी लूट व हत्या के प्रयास के मामले दर्ज हैं। वहीं विष्णु पर भी हाथापाई करने का मामला दर्ज है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों को चार दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है।

मामले में खेड़ीपुल थाना पुलिस को शिकायत बुढैना गांव निवासी अशोक ने दी थी। इसमें कहा गया कि दो अगस्त को वो अपने प्लॉट में भतीजा होने की खुशी में दोस्तों के साथ पार्टी कर रहे थे। देर रात लगभग एक बजे सचिन नागर व 4-5 अन्य युवक भी वहां आ गए। आरोप है कि पार्टी के दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उस पर गोली चला दी। इसमें अशोक गोली लगने से बाल-बाल बचा। खेड़ीपुल थाने में एफआईआर दर्ज की गई। मामले में अब अपराध शाखा सेक्टर 30 की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed