फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two accused arrested from Bihar in fraud case by pretending to double investment on policy

Faridabad News: पॉलिसी पर निवेश दोगुना करने का झांसा देकर ठगी मामले में दो आरोपी बिहार से गिरफ्तार

Thu, 13 Feb 2025 12:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested from Bihar in fraud case by pretending to double investment on policy
3.47 करोड़ की ठगी में पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पॉलिसी में निवेश करने पर रुपये दोगुने होने का लालच देकर 3.47 करोड़ रुपये की ठगी मामले में दो आरोपियों को साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी नजीर आलम और मोहम्मद आफताब आलम बिहार चंपारण के मूल निवासी हैं। दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है।
आरोपी नजीर आलम को पुलिस ने 5 फरवरी को यूपी कुशीनगर से गिरफ्तार किया। इससे पूछताछ में पता चला कि ये 12वीं पास है। शिकायतकर्ता की 3 पॉलिसी का डेटा इसे मिला तो इसने कॉल कर अपनी बातों में फंसाकर 3 करोड़ 47 लाख 38 हजार 850 रुपये ठग लिए थे। इसे 10 दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

वहीं आरोपी मोहम्मद आफताब आलम को 10 फरवरी को बिहार चंपारण से ही गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ग्रेजुएट है और मुख्य आरोपी नजीर आलम के साथ काम करता है। इसी के बैंक खाते में ठगी के 5 लाख रुपये आए थे। इसे 4 दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि ठगी में प्रयोग किए गए मोबाइल इन आरोपियों से बरामद हुए हैं। अब रिमांड के दौरान पूछताछ कर अन्य जानकारी टीम जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ में ये एफआईआर दर्ज हुई थी। गांव मच्छगर निवासी व्यक्ति ने शिकायत में बताया कि वर्ष 2015 में शिकायतकर्ता को आईडीबीआई फेडरल बैंक से राजेश मेहरा नाम के व्यक्ति की कॉल आई। उसने कहा कि आपके 2 लाख रुपये आईडीबीआई बैंक में जमा है। आरोपी ने कहा कि आपकी जो तीन पॉलिसी बैंक में चल रही हैं, उन पर रिटर्न बहुत कम है। कुछ साल में रुपये दोगुने करने का झांसा देकर आरोपी ने 3 करोड़ 47 लाख 38 हजार 850 रुपये निवेश करा लिए। बाद में न निवेश राशि वापस मिली और न ही मुनाफा मिला तो मामला पुलिस तक पहुंचा। जिस पर अब पुलिस ने जांच करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed