{"_id":"695fefdae265031bd90d7c7e","slug":"two-accused-arrested-for-duping-rs-471-lakh-on-the-pretext-of-a-task-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-59860-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: टास्क के बहाने 4.71 लाख की ठगी में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: टास्क के बहाने 4.71 लाख की ठगी में दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
-राजस्थान के दौसा के रहने वाले हैं दोनों आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। टेलीग्राम टास्क के बहाने 4.71 लाख रुपये की ठगी में दो आरोपियों को साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में राजस्थान के दौसा के रहने वाले रविंद्र व समय मीणा शामिल हैं। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी समय मीणा ने बैंक खाताधारक छोटेलाल का खाता रविंद्र मीणा को मुहैया करवाया था। रविंद्र मीणा ने बैंक खाता ठगों को दिया था।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को 2 दिन के रिमांड पर लेकर पुलिस टीम पूछताछ कर रही है। ठगी की शिकायत पर्वतीय कॉलोनी निवासी महिला ने दी थी। शिकायत में कहा गया कि 29 सितंबर को उनके पास व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया, जिसमें टास्क पूरे करके पैसे कमाने का झांसा दिया गया। इसके बाद महिला को टास्क से संबंधित कई ग्रुप में जोड़ा गया। इसके बाद महिला को एक वेब लिंक दिया गया, जिसको डाउनलोड करके उन्हें पेमेंट और टास्क करने थे। महिला ने विभिन्न टास्क के लिए आरोपियों के बताए गए बैंक खाते में 4.71 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। बाद में महिला को रिफंड नहीं मिला तो मामला पुलिस ने कार्रवाई की।