फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two accused arrested for duping people of Rs 9.34 lakh through prepaid tasks on Telegram

Faridabad News: टेलीग्राम पर प्रीपेड टास्क के तहत 9.34 लाख की ठगी में दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 14 Dec 2025 12:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for duping people of Rs 9.34 lakh through prepaid tasks on Telegram
साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने पकड़े आरोपी
विज्ञापन

खाता लेकर आगे बेचने वाले रविंद्र को 2 दिन के रिमांड पर लेकर टीम कर रही पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। टेलीग्राम पर प्रीपेड टास्क के तहत 9.34 लाख रुपये की ठगी में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में राजस्थान सीकर के रहने वाले करन मीणा और रविंद्र शामिल है। इनसे पूछताछ में सामने आया कि आरोपी करन खाताधारक है। इसने अपना बैंक खाता दोस्त रविंद्र को दिया था। रविंद्र ने यह बैंक खाता आगे ठगों को दे दिया था। करन के खाता में ठगी के 50 हजार रुपये आये थे।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी करन को जेल भेजा गया, वहीं रविन्द्र को 2 दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


ठगी को लेकर पुलिस को ये शिकायत सेक्टर-77 के रहने वाले व्यक्ति ने दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि उनके व्हॉट्सएप पर एक अंजान नंबर से एक लिंक आया। इस पर पार्ट-टाइम काम के लिए गूगल मेप्स पर रेटिंग और कमेंट करने के लिए कहा गया। इस पर क्लिक करते ही उन्हें एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ दिया गया। शिकायतकर्ता को फिर प्रीपेड टास्क में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 9.34 लाख रुपये निवेश करा लिए गए। बाद में रिफंड नहीं मिला तो मामला पुलिस तक पहुंचा। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed