फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two accused arrested for defrauding a man of Rs 3.22 lakh under the pretext of a Telegram task.

Faridabad News: टेलीग्राम टास्क के बहाने 3.22 लाख रुपये की ठगी में दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 28 Jan 2026 12:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for defrauding a man of Rs 3.22 lakh under the pretext of a Telegram task.
साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम ने पकड़े आरोपी
विज्ञापन

आरोपियों को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर भेजा गया जेल

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। टेलीग्राम टास्क के बहाने 3.22 लाख रुपये की ठगी में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में राजस्थान बीकानेर के रहने वाले ओमप्रकाश व देवेंद्र शामिल हैं।

इनसे पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ओम प्रकाश ने अपनी बहन के नाम से बैंक खाता खुलवाकर अपने साथी देवेन्द्र को दिया था। इस बैंक खाते में ठगी के 45 हजार रुपये आए थे। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम ने दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। ठगी को लेकर पुलिस को ये शिकायत एनआईटी 5 इलाके के रहने वाले व्यक्ति ने दी थी। शिकायत में कहा गया कि 15 नवंबर 2025 को उनके व्हाट्सएप पर एक लिंक आया। लिंक पर किलक करते ही वो टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ गए। ग्रुप में टास्क पूरा कर मुनाफे का लालच दिया गया। ठगों के झांसे में आकर शिकायतकर्ता ने बताए गए बैंक खातों में 3.22 लाख रुपये निवेश कर दिए गए। बाद में रिफंड नहीं मिला तो मामला पुलिस तक पहुंचा। साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed