फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two accused arrested for cheating of Rs 81 lakh through digital arrest

Faridabad News: डिजिटल अरेस्ट कर 81 लाख रुपये की ठगी में दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 25 Feb 2026 11:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for cheating of Rs 81 lakh through digital arrest
साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने पकड़े आरोपी
विज्ञापन

एक आरोपी को 3 दिन के रिमांड पर लेकर टीम कर रही पूछताछ

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। डिजिटल अरेस्ट कर 81 लाख रुपये की ठगी में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में राजस्थान जयपुर के हेमराज और अजय शामिल हैं। पुलिस जांच के दौरान सामने आया कि दोनों आरोपी आपस में दोस्त हैं और एक ही गांव के रहने वाले हैं। आरोपी अजय ने अपने साथी हेमराज का बैंक खाता लेकर आगे ठगों को उपलब्ध करवाया था। इस खाते में ठगी के 111588 रुपये आए थे।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि हेमराज एनएचएआई में लेबर का कार्य करता है, जबकि अजय 12वीं पास है और वर्तमान में बेरोजगार है। आरोपी अजय को 3 दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम पूछताछ कर रही है। वहीं हेमराज को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।
विज्ञापन


ठगी को लेकर पुलिस को ये शिकायत सेक्टर-7 के रहने वाले व्यक्ति ने दी थी। शिकायत में बताया गया कि 14 से 18 अक्टूबर के बीच उनके पास कथित डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन, डीसीपी बंगलूरू एवं सीबीआई मुंबई के अधिकारी बनकर वीडियो व ऑडियो कॉल की गईं। आरोपियों ने उन्हें डिजिटल अरेस्ट कर डराया और बताया कि उनका नाम मनी लॉन्ड्रिंग व ह्यूमन ट्रैफिकिंग जैसी गैर-कानूनी गतिविधियों में आया है। शिकायतकर्ता को कहा गया कि आपके खिलाफ एफआईआर दर्ज है। केस से नाम निकालने के नाम पर ठगों ने उनसे विभिन्न बैंक खातों में कुल 81 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed