फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two accused arrested for cheating of Rs 20 lakh

Faridabad News: 20 लाख की ठगी में दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 02 Nov 2025 12:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for cheating of Rs 20 lakh
पीड़ित की बेटी से खाते से लिंक सिम लेकर दिया था वारदात को अंजाम
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। मोबाइल की सिम लेकर बैंक खाते से रुपये निकालने और एफडी पर लोन लेकर लगभग 20 लाख की ठगी में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में बिहार लखीसराय के मूल निवासी रिषीराज और बल्लभगढ़ आदर्श नगर निवासी रूपेश उर्फ चीनी शामिल हैं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि रिषीराज अब सरूरपुर इलाके में रहता है। रिषीराज को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया और रूपेश को 4 दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है।

आरोपी से शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि रिषीराज पहले शिकायतकर्ता की गली में ही किराये पर रहता था। इसकी शिकायतकर्ता के परिवार से जानकारी थी। साल 2024 में रिषीराज बहाने से शिकायतकर्ता की बेटी के पास आया और शिकायतकर्ता के खाते से पंजीकृत सिम उसकी बेटी से ले ली। आरोपी ने रुपये ट्रांसफर कर लिए और शिकायतकर्ता की एफडी पर भी लोन ले लिया। शिकायतकर्ता की बेटी को धमकी दी अगर किसी को बताया तो जान से मार देगा। आरोपी ने सभी पैसे जुए में उड़ा दिये। वहीं आरोपी रूपेश खाताधारक है जिसके खाते में रुपये ट्रांसफर किए गए थे।
विज्ञापन


जीवन नगर इलाके की रहने वाली एक महिला ने नवंबर 2024 में मामले में पुलिस को शिकायत दी। इसमें बताया गया कि साल 2020 में कोविड के दौरान उनके पति की मौत हो गई थी। पीएफ से क्लेम के रुपये उनके खाते में आए थे। बाद में ये रुपये खाते से ट्रांसफर हो गए। बैंक से संपर्क किया तो पता चला कि शिकायतकर्ता के बैंक खाते से पंजीकृत सिम के जरिये ऑनलाइन रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि उसकी दो एफडी पर भी 11 लाख रुपये का लोन लिया हुआ है। थाना मुजेसर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed