{"_id":"68b88bd54f7b53d94c0189f4","slug":"two-accused-arrested-for-cheating-of-rs-1070-lakh-on-the-pretext-of-investing-in-stock-market-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-50541-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: शेयर बाजार में निवेश के बहाने 10.70 लाख की ठगी में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: शेयर बाजार में निवेश के बहाने 10.70 लाख की ठगी में दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने की कार्रवाई, दो दिन के रिमांड पर की जा रही पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 10.70 लाख रुपये की ठगी में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों में अभिषेक कुमार और अंकुश सोना शामिल हैं। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि ये दोनों साइबर ठगों को बैंक खाते मुहैया कराते हैं। इन्होंने गोपाल का बैंक खाता लेकर आगे ठगों को दिया था। केस में गोपाल को पुलिस पहले गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है।
आरोपी अभिषेक कुमार एमबीए पास है और उसने 2020 तक चाइनीज कंपनी के लिए लोन दिलवाने का काम किया था। उन्हीं के माध्यम से वो साइबर ठगों के संपर्क में आया और बैंक खाते मुहैया कराने लगा। आरोपी अंकुश सोना बीए पास है और फिलहाल बेरोजगार है।
ठगी की यह वारदात सेक्टर-86 के रहने वाले व्यक्ति से हुई थी। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस को उन्होंने शिकायत दी कि यू-ट्यूब पर एक विज्ञापन देखा था। इसमें शेयर बाजार में निवेश करने पर मुनाफा दिलाने का दावा किया गया था। विज्ञापन पर क्लिक करते ही ये व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ गए। आरोपियों ने बताया कि उनकी कंपनी सेबी से पंजीकृत है और 5 प्रतिशत ब्रोक्रेज के आधार पर स्टॉक टिप्स देते हैं। इसके बाद शिकायतकर्ता ने ठगों के बताए गए स्टॉक्स में 10.70 लाख रुपये निवेश कर दिए। बाद में रिफंड करना चाहा तो रुपये वापस नहीं किए गए। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने एफआईआर दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी अभिषेक बिहार सीतामढ़ी का मूल निवासी है और अब दिल्ली कापसहेड़ा में रहता है। आरोपी अंकुश सोना असम डिबरूगढ़ का मूल निवासी है और दिल्ली के डाबरी इलाके में रहता है।