{"_id":"688e6ef0593b17ee4901032f","slug":"two-account-holders-arrested-in-case-of-fraud-of-rs-430-lakh-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-48416-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 4.30 लाख की ठगी के मामले में दो खाताधारक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 4.30 लाख की ठगी के मामले में दो खाताधारक गिरफ्तार
विज्ञापन
टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर दिया गया था वारदात को अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। टेलीग्राम टास्क के नाम पर 4 लाख 30 हजार की ठगी के मामले में दो खाताधारकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी विश्वास (25) व पंकज (21) गांव बालधन कलां जिला रेवाड़ी के रहने वाले हैं। दोनों 12वीं पास हैं और निजी कंपनी में नौकरी करते हैं।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि साइबर थाना सेंट्रल में सेक्टर-18 निवासी एक महिला ने शिकायत दी थी। जिसमें आरोप लगाया कि 26 नवंबर 2024 को उसे व्हाट्सएप पर घर बैठे पैसे कमाने के बारे में मैसेज प्राप्त हुआ। फिर ठगों ने उसके पास एक लिंक भेजा और उसे टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ दिया। जहां पर उसको टास्क पूरा करके मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया गया। फिर उसे कुछ टास्क दिए गए। जिसके बदले उससे 4 लाख 30 हजार रुपये ठग लिए।
साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए विश्वास (25) व पंकज (21) को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि विश्वास ने नितेश का खाता लेकर पंकज को दिया था और पंकज ने खाते को आगे ठगों को दे दिया था। नितेश को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपियों को अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस पर रिमांड लिया गया।