फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two account holders arrested for fraud.

Faridabad News: मुनाफे का झांसा देकर 2.44 करोड़ की ठगी में दो खाताधारक गिरफ्तार

Mon, 07 Sep 2026 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Two account holders arrested for fraud.
तीन खातों में पहुंची थी 85 लाख की रकम, पुलिस ने 20 लाख रुपये फ्रीज करवाए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ऑनलाइन निवेश में अधिक मुनाफे का झांसा देकर 2.44 करोड़ की साइबर ठगी के मामले में साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने दो खाताधारकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गौतमबुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश निवासी सूरज (28) और यतेंद्र (26) के रूप में हुई है।
पुलिस जांच में सामने आया कि ठगी की रकम में से 85 लाख रुपये दोनों आरोपियों से जुड़े तीन बैंक खातों में पहुंचे थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 20 लाख रुपये फ्रीज करवाए हैं। पुलिस के अनुसार सेक्टर-21 निवासी व्यक्ति ने शिकायत में बताया कि 18 मई को उन्होंने गूगल पर क्वोरा कॉम से संबंधित ऑनलाइन निवेश का विज्ञापन देखा था। विज्ञापन पर क्लिक करने के बाद व्हाट्सएप पर अज्ञात नंबर से मैसेज आया। मैसेज करने वाले ने खुद को कंपनी का कर्मचारी बताया और निवेश पर अधिक मुनाफे का लालच दिया। इसके बाद आरोपी ने शिकायतकर्ता के साथ जूम मीटिंग कर निवेश से जुड़ी जानकारी दी और एक ऑनलाइन अकाउंट भी खुलवाया।
विज्ञापन




शिकायतकर्ता ने 18 मई से 8 जुलाई के बीच अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 2 करोड़ 44 लाख रुपये निवेश कर दिए। बाद में ठगी का पता चलने पर उन्होंने साइबर थाना एनआईटी में शिकायत दी। जांच में सामने आया कि सूरज के दो करंट खातों में 46.25 लाख और 20 लाख रुपये, जबकि यतेंद्र के खाते में 20 लाख रुपये की ठगी की रकम पहुंची थी। पुलिस के अनुसार सूरज के दोनों बैंक खातों के संबंध में अलग-अलग राज्यों में करीब 7-8 साइबर शिकायतें भी दर्ज हैं। पुलिस इन शिकायतों के साथ खातों में हुए अन्य संदिग्ध लेन-देन की जांच कर रही है। दोनों आरोपी एक ही गांव के रहने वाले और दोस्त हैं। सूरज 10वीं तक पढ़ा है और निजी कंपनी में नौकरी करता है, जबकि यतेंद्र बेरोजगार है। दोनों को अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed