फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Twenty minutes of torrential rain

Faridabad News: बीस मिनट की झमाझम बारिश, जलभराव से जूझे लोग, घरों में घुसा पानी

Sat, 23 Sep 2023 11:09 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Sat, 23 Sep 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Twenty minutes of torrential rain
पानी भरने से कई जगहों पर लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। उमस भरी गर्मी से जूझ रहे लोगों को शनिवार हुई झमाझम बारिश से जहां राहत मिली। वहीं बीस मिनट तक तेज पानी पड़ने से सड़कों पर जलभराव से भारी परेशानी से जूझना पड़ा। अंडरपास में पानी भरने से सेक्टर व कॉलोनियों के राजमार्ग से कट गए। हाईवे पर पानी भरने से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। वहीं, कई इलाकों में घुटनों तक पानी भर जाने से लोगों को काफी समस्या हुई। दिनभर लोग घरों से पानी निकालते नजर आए। ऐसे में मंत्री, विधायक समेत नगर निगम के पानी निकासी के दावे धरे गए हैं।
शनिवार को तेज धूप के साथ सुबह की शुुरुआत हुई। दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और आसमान में काले घने बादल छा गए। तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब बीस मिनट हुई बारिश से नाले उफान मारने लगे, सड़के तालाब बन गई। एनएचपीसी, ओल्ड फरीदाबाद और मेवला महाराजपुर रेलवे अंडरपास में जलभराव हो गया। लोगों की आवाजाही रोकने के लिए पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी अंडरपासों को बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया। शहर की मुख्य सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया। राष्ट्रीय राजमार्ग के मुख्य चौक चौराहे पानी से लबालब हो गए। सबसे अधिक परेशानी अजरौंदा चौक, बाटा चौक, बल्लभगढ़ बस अड्डा चौक और डबुआ 60 फुट रोड, सेक्टर-22, 23 चौक पर उठानी पड़ी। लोगों की गाड़ियां पानी में खराब हो गईं। मोटरसाइकिल, स्कूटी, कार को धक्का मारकर बाहर निकालना पड़ा।
विज्ञापन

पानी में डूबे नगर निगम के निकासी के दावे

शहर के नाले, सीवर लाइनों का सफाई का जिम्मा नगर निगम के पास है। मानसून से पहले हर साल निगम नालों की सफाई कराई जाती है लेकिन यह कार्य अभी तक शुरू नहीं हुआ। शनिवार को हुई बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया। सेक्टर-21सी स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय, के साथ लोगों के घरों में पानी भर गया। इसी स्थिति ग्रीन फील्ड कॉलोनी में देखने को मिली। यहां घरों में पानी भरने से लोगों के सामान खराब हो गए। दिनभर लोग पानी निकालते नजर आए। डबुआ कॉलोनी, पर्वतिया कॉलोनी, जवाहर कॉलोनी, सारन रोड पर पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से सीवर की गंदगी भी घरों में घुस गई। इस कारण दुर्गंध से लोगों का बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलभराव से इन सड़कों का बुरा हाल

सेक्टर-21सी, एनआईटी-5, सेक्टर-10-11 की डिवाइडिंग सड़क, सेक्टर-16 के विश्राम गृह वाली सड़क, सेक्टर-11 व 12 की सड़क, सेक्टर, छह, सात, आठ, नौ, 15, 16, 17, 18, 19, 21, 22, 23, 28, 29, 30, 31व 37 की मुख्य सड़कें, बीके-हार्डवेयर चौक, मेट्रो मोड, एयरफोर्स रोड, रेलवे रोड, सेक्टर-7 और सात के डिवाइडिंग रोड पर, सेक्टर-3 से तिगांव रोड, 100 फुटा रोड और बल्लभगढ़ स्थित बस अड्डे पर भी पानी भर गया।
एनआईटी पांच में गिरा मकान
एनआईटी पांच में बारिश से एक मकान गिर गया। हालांकि किसी के हताहत की खबर नहीं है। घर में रह रहे लोग सुरक्षित है। एनआईटी पांच निवासी कमलेश का आरोप कि उनके घर के साथ में एक तीन मंजिला मकान बना है। जिसे गलत तरीके से बनाया। इससे उनके मकान में दरार आ गई थी। शुरूआत में उन्होंने गलत तरीके से मकान बनाने का विरोध भी किया था। शनिवार को बारिश से मकान गिर गया। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ।

बारिश रुकने के कुछ देर बाद सड़कों से पानी निकल गया। जिन सड़कों पर पानी जमा, वहां टैंकरों से पानी निकासी कराई जाएगी। - ओमवीर सिंह, मुख्य अभियंता नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed