फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   truck hit cows mob beat up driver After asked his religion then set vehicle on fire

'धर्म पूछा, पिटाई की, छीन लिए 12 हजार रुपये': ट्रक लेकर जा रहा था शहीद, टक्कर में चली गई थी छह गायों की जान

Thu, 10 Sep 2026 04:56 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: विकास कुमार Updated Thu, 10 Sep 2026 04:56 PM IST
सार

एसडीएम के हस्तक्षेप के बाद अस्पताल से मिली रिपोर्ट के आधार पर पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वहीं पुलिस ने वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
truck hit cows mob beat up driver After asked his religion then set vehicle on fire
ट्रक की टक्कर से हो गई थी गायों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओल्ड फरीदाबाद थाना पुलिस ने सेक्टर-18 स्थित लक्ष्मी पैलेस के पास गायों से ट्रक की टक्कर के बाद चालक के साथ भीड़ द्वारा मारपीट, 12 हजार रुपये छीनने और ट्रक में आग लगाने के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। ट्रक चालक का आरोप है कि भीड़ ने उसका धर्म पूछकर जान से मारने की कोशिश की थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना बीते माह की है। पुलिस ने एक माह से ज्यादा का समय बीतने पर बुधवार को मामला दर्ज किया।

विज्ञापन

 

सड़क पर अचानक आ गई थीं गायें
पुलिस के मुताबिक, नूंह के फिरोजपुर नमक गांव निवासी ट्रक चालक शहीद अहमद ने बताया कि पांच अगस्त को वह ट्रक लेकर ओल्ड फरीदाबाद से खेड़ीपुल की ओर जा रहा था। दोपहर करीब 12 बजे सेक्टर-18 में लक्ष्मी पैलेस के पास अचानक सड़क पर कुछ गायें आ गईं थीं। उन्हें बचाने के लिए उसने ब्रेक लगाए, लेकिन फिर भी टक्कर लगने से कुछ गायें चोटिल हो गईं थीं। जिससे उनकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मारा, पीटा और जेब से 12 हजार रुपये निकाले 
शिकायतकर्ता का आरोप है कि हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई और लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान एक व्यक्ति ने उसकी जेब से 12 हजार रुपये निकाल लिए। आरोप है कि भीड़ ने ट्रक में आग लगा दी और उसे जलते वाहन में डालने की बात भी कही। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे बचाया। 

विज्ञापन

शिकायत की पर नहीं हुई कार्रवाई
शहीद का आरोप है कि घटना के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की, लेकिन उसकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई। तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। सात अगस्त को मांडीखेड़ा सिविल अस्पताल में उनकी एमएलआर हुई, जिसमें डॉक्टर ने 11 चोटें दर्ज की थीं। उसके बाद उसने एसडीएम को शिकायत दी थी। 

पांच-छह गायों की गई थी जान
एसडीएम के हस्तक्षेप के बाद अस्पताल से मिली रिपोर्ट के आधार पर पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वहीं पुलिस ने वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। बता दें कि पांच अगस्त की रात को ट्रक की टक्कर लगने से पांच-छह गायों की मौत हो गई थी। इससे देर रात भीड़ उग्र हो गई थी। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से स्थिति को संभाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed