{"_id":"6a188e000a728a6bae062e64","slug":"troubled-by-dowry-and-assault-woman-files-fir-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-71024-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: दहेज और मारपीट से परेशान महिला ने दर्ज कराई प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: दहेज और मारपीट से परेशान महिला ने दर्ज कराई प्राथमिकी
विज्ञापन
पति पर पहले से शादीशुदा होने का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। महिला थाना सेंट्रल में बृहस्पतिवार को एक महिला ने अपने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, दहेज प्रताड़ना और मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि पति ने पहले से शादीशुदा होने की बात छुपाकर दूसरी शादी की और बाद में उसको मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया।
अगवानपुर स्थित विनय नगर निवासी आरती ने दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 12 नवंबर 2024 को भास्कर निवासी गोविंदपुरी कालकाजी नई दिल्ली के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी में उसके परिवार ने करीब सात लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही ससुराल पक्ष दहेज से असंतुष्ट दिखाई देने लगा और अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए उसे परेशान किया जाने लगा।
महिला का आरोप है कि पति भास्कर शराब पीने का आदी है और आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। जब उसने इसकी शिकायत अपने सास-ससुर से की तो उन्होंने समझाने की बजाय पति को उसके खिलाफ भड़काना शुरू कर दिया। पीड़िता ने ननद अनीता पर भी मारपीट करने का आरोप लगाया। पीड़िता ने बताया कि शादी के करीब दो महीने बाद उसे पता चला कि उसका पति पहले से शादीशुदा है और उसने अपनी पहली पत्नी से कानूनी तौर पर तलाक भी नहीं लिया था। आरोप है कि यह बात पति, सास-ससुर और रिश्ते के बिचौलिए हरीश ने जानबूझकर छुपाई थी।
विज्ञापन
महिला के अनुसार 29 अगस्त 2025 को ससुराल पक्ष ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की, जिसके बाद उसने अपने भाई को बुलाया और वह मायके लौट आई। आरोप है कि उसके जेवर और दहेज का सामान ससुराल वालों ने अपने कब्जे में रखा हुआ है।महिला थाना सेंट्रल पुलिस ने शिकायत, काउंसलिंग रिपोर्ट और दस्तावेजों की जांच के बाद पति, सास-ससुर, ननद और बिचौलिए के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।