फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Troubled by domestic dispute, driver sets auto on fire

Faridabad News: घरेलू कलह से परेशान होकर चालक ने ऑटो में लगाई आग

Wed, 25 Mar 2026 12:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Troubled by domestic dispute, driver sets auto on fire
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। हार्डवेयर चौक के पास एक ऑटो चालक ने घरेलू झगड़ों से परेशान होकर अपने ही ऑटो में आग लगा दी। आग लगाने के बाद चालक मौके से फरार हो गया। घटना हार्डवेयर चौक की तरफ जाने वाले रास्ते पर बड़े नाले के पास की बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस प्रशासन व दमकल विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। घटना के चश्मदीद स्थानीय निवासी सुनील ने बताया कि जैसे ही ऑटो में आग लगनी शुरू हुई, उन्होंने तुरंत गोल चक्कर पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग काफी फैल चुकी थी।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार मंगलवार दोपहर ये मामला सामने आया। जब ऑटो वाले से उसका नाम पूछा गया तो उसने अपना नाम अमन बताया। वह प्याली चौक से अपना ऑटो लेकर हार्डवेयर चौक की तरफ जा रहा था। उसने रास्ते में एक किनारे ऑटो को खड़ा किया और उसमें आग लगा दी। उसने बताया कि वह अपने घर में चल रहे झगड़ों से काफी परेशान है, जिसके चलते उसने गुस्से में आकर अपने ही ऑटो में आग लगा दी। इसके बाद वह बिना किसी से ज्यादा बातचीत किए वहां से निकल गया और पास से गुजर रहे एक अन्य ऑटो में बैठकर चुपचाप चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल आशीष ने बताया कि जब वे पहुंचे तो ऑटो पूरी तरह आग की चपेट में था। सीएनजी वाहन होने के कारण आसपास खड़े लोग सुरक्षित दूरी बनाए हुए थे। स्थानीय पुलिस को सूचित कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस ऑटो नंबर के आधार पर चालक की पहचान कर रही है। इसके बाद आगे की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed