{"_id":"65c26ebd0ca0d4bcce0cb576","slug":"troubled-by-break-up-of-relationship-young-man-commits-suicide-by-hanging-himself-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-20335-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: रिश्ता टूटने से परेशान युवक ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: रिश्ता टूटने से परेशान युवक ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
-कुछ दिन पहले प्रशासन ने तोड़ दिया था मकान, इस बात से भी था परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मकान और शादी का रिश्ता टूटने से एक युवक मानसिक तौर पर इतना परेशान हो गया कि उसने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। मामला सेक्टर 56 इलाके का है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर बीके अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
मृतक की पहचान मूल रूप से बिहार निवासी सोनू (24) के रूप में हुई है। वह अपनी मां बबीता व छोटी बहन के साथ सेक्टर-56 में रह रहा था। सोनू की मां ने बताया कि सोनू ने कुछ माह पहले सेक्टर 56 इलाके में सात लाख रुपये में एक प्लाॅट खरीदकर मकान बनाना शुरू किया था। कुछ दिनों पहले ही प्रशासन द्वारा चलाए गए तोड़फोड़ अभियान में विभाग ने सोनू का मकान भी गिरा दिया। इस घटना से वह परेशान रहने लगा था।
-- --
इसी माह होनी थी शादी, रिश्ता टूटा
बबीता का कहना है सोनू का रिश्ता तय हो चुका था और फरवरी में शादी होनी थी। किन्हीं कारणों से रिश्ता टूट गया। मकान और रिश्ता टूटने से सोनू को गहरा सदमा लगा और वह उदास रहने लगा। काम से लौटने पर मां घर लौटी तो दरवाजा अंदर से बंद था। आसपास के लोगों ने मिलकर दरवाजा खोला तो देखा सोनू रस्सी से लटका हुआ था। आनन-फानन में परिजनों ने उसे नीचे उतारा और बीके अस्पताल लेकर गए। डॉक्टरों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया। सेक्टर 55 चौकी प्रभारी बिजेंद्र कटारिया ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।