{"_id":"68fdc84ffd03a34d560f6a35","slug":"troubled-by-blackmailing-and-extortion-a-young-man-committed-suicide-by-consuming-poisonous-substance-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन बहनों का अकेला भाई था राहुल: अश्लील फोटो, ब्लैकमेलिंग और वसूली... युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन बहनों का अकेला भाई था राहुल: अश्लील फोटो, ब्लैकमेलिंग और वसूली... युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या
Sun, 26 Oct 2025 12:35 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 26 Oct 2025 12:35 PM IST
सार
अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, ब्लैकमेलिंग व अवैध वसूली से परेशान होकर युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या। मृतक राहुल तीन बहनों में अकेला भाई था। मोबाइल में मौजूद व्हाट्सएप चैट के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की ।
विज्ञापन
मृतक राहुल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फरीदाबाद में बसेलवा कॉलोनी से एक मामला सामने आया, जहां एक 19 वर्षीय राहुल ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी के मुताबिक, दो सप्ताह पहले राहुल का मोबाइल किसी ने हैक कर लिया था। इसके बाद राहुल की एआई के जरिए अश्लील फोटो बनाकर व्हाट्सएप पर उसे भेजकर लगभग 20 हजार रुपये की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन
राहुल के दोस्तों के मुताबिक, राहुल ने कुछ रुपये आरोपी को दिए भी थे। राहुल एनआईटी तीन स्थित डीएवी कॉलेज में पढ़ता था। मृतक ने बदनामी के डर से यह सारी बातें किसी को नहीं बताई। उसके दोस्तों को भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। शनिवार शाम को राहुल ने परेशान जहर खा लिया। जब उसको ज्यादा पीड़ा हुई तो उसने अपने परिवार को बताया कि उसने जहर खा लिया है।
विज्ञापन
इसके बाद परिवार सेक्टर - 8 स्थित सर्वोदय अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन राहुल की जान नहीं बचाई जा सकी। इसके बाद राहुल का जब फोन चेक किया गया। तब हकीकत सामने आई। फिहलाल पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन