{"_id":"69a0964b11dc1f1bce073374","slug":"trouble-increased-due-to-closure-of-water-cooler-and-lift-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-63802-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: वाटर कूलर और लिफ्ट बंद होने से बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: वाटर कूलर और लिफ्ट बंद होने से बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
बीके अस्पताल में अव्यवस्थाओं से मरीज परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। भीषण गर्मी के बीच जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों को बुनियादी सुविधाओं के अभाव में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल के प्रथम तल पर लगा वाटर कूलर पिछले तीन दिनों से बंद पड़ा है, जिससे पेयजल संकट खड़ा हो गया है।
वहीं, कई दिनों से लिफ्ट भी खराब है, जिससे मरीजों की परेशानी और बढ़ गई है। गर्मी के मौसम में अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को ठंडा पानी तक नसीब नहीं हो रहा। प्रथम तल पर ओपीडी और वार्ड में जाने वाले मरीजों व तीमारदारों को बार-बार नीचे आकर पानी भरना पड़ता है। कई लोग मजबूरी में बाहर से पानी की बोतल खरीद रहे हैं। लंबे इंतजार और उमस भरे माहौल में पानी की कमी मरीजों की सेहत पर भी असर डाल रही है।
बल्लभगढ़ से आए 65 वर्षीय रामकिशन ने बताया कि उनकी बहु अस्पताल की पहली मंजिल पर लेबर वार्ड में भर्ती है। उन्होंने बताया कि वाटर कूलर खराब पड़ा है और विकल्प के तौर पर कोई व्यवस्था नहीं है, जिसकी वजह से पानी के लिए नीचे जाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि लिफ्ट खराब होने से सीढ़ियां उतरना-चढ़ना काफी मुश्किल हो रहा है। वहीं खेड़ी क्षेत्र से आई एक महिला मरीज के परिजन ने बताया कि उनकी पत्नी की तबीयत खराब है और उन्हें बार-बार पानी की जरूरत पड़ती है। वाटर कूलर बंद होने से नीचे से पानी लाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि लिफ्ट बंद होने के कारण प्रथम तल पर मरीजों के परिजनों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास गोयल ने बताया कि वाटर कूलर में तकनीकी खराबी आई है, जिसे जल्द ठीक कराया जाएगा। लिफ्ट की मरम्मत के लिए भी संबंधित एजेंसी को सूचना दे दी गई है और कार्य प्रगति पर है।