फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Tricolor trip taken out against violence

हिंसा के विरोध में निकाली तिरंगा यात्रा

Sun, 31 Jan 2021 10:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Tricolor trip taken out against violence
फरीदाबाद बड़खल विधान सभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकालती विधायक सीमा त्रिखा । - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। बड़खल विधानसभा क्षेत्र में भारी संख्या में लोग तिरंगा यात्र में शामिल हुए। बड़खल विधायक सीमा त्रिखा के आह्वान पर पदयात्रा मेहता चौक से शुरू होते हुए पटेल चौक, एसजीएम नगर तक निकाली गई। यात्रा के दौरान लोगों ने देशभक्ति के नारे लगाकर तिरंगे पर पुष्पवर्षा की गई। इस दौरान 26 जनवरी पर लाल किले के ऊपर समुदाय विशेष का झंडा लगाने की लोगों ने निंदा भी की। साथ ही तिरंगे के सम्मान में मर मिटने और अपमान में रोष जाहिर करने के नारे लगाए।
विज्ञापन

इन दिनों भाजपा समर्थक सभी विधानसभा क्षेत्रों में तिरंगे के सम्मान में तिरंगा पद यात्रा निकाल रहे हैं। इस अवसर पर विधायक सीमा त्रिखा ने कहा कि भारत देश तिरंगे का अपमान किसी भी सूरत में सहन नहीं करेगा। तिरंगा देश की आन-बान-शान है। देश के सैकड़ों जवान इसके लिए कुर्बान हुए हैं। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी की घटना के बाद पूरे भारतवर्ष के लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तिरंगा पूरे भारत देश का सम्मान है। सभी बिरादरियों का राष्ट्रीय प्रतीक है। तिरंगा सम्मान यात्रा में अनेक धार्मिक, व्यापारिक व सामाजिक संस्थाओं के साथ-साथ आमजन ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पैदल तिरंगा यात्रा में महापौर सुमन बाला, पार्षद मनोज नासवा, एनएच. मंडल अध्यक्ष अमित आहूजा, बड़खल मंडल अध्यक्ष सतेंद्र पांडे, अंजू भड़ाना, बिशम्भर भाटिया, कर्मबीर बैसला, प्रवीण चौधरी, सुरजीत नागर, लिक्खी चपराना, बदन सिंह, ओमप्रकाश ढींगड़ा, सुरेन्द्र शर्मा, रामपाल भारद्वाज, डॉ. विपिन शर्मा, संजय, रीता गोंसाई, दीपा भाटिया, नितेश भड़ाना व हरप्रीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed