{"_id":"5f1dac0f8ebc3e63b86dbf11","slug":"tribute-to-martyrs-faridabad-news-noi525903034","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीर सपूतों की माताओं को किया नमन, याद किया जांबाजों का बलिदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीर सपूतों की माताओं को किया नमन, याद किया जांबाजों का बलिदान
विज्ञापन
फरीदाबाद। हिंदू जागरण मंच हरियाणा प्रांत के तत्वावधान में रविवार को 21वें कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में वेबिनार का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने भी शिरकत की।
इस कार्यक्रम में कारगिल युद्ध में हरियाणा प्रदेश के अमर शहीदों के 69 परिवार के सदस्यों को भी आमंत्रित किया गया था। इनमें सेना के कुछ अधिकारी भी शामिल हुए। वर्चुअल मंच के माध्यम से थल सेना प्रमुख रहे जनरल वेदप्रकाश मलिक ने भी अपने विचार रखें और अमर वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने देश के वीर सपूतों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि देश की रक्षा के लिए रक्त का एक-एक कतरा समर्पित करने वाले जांबाज जवानों ने अपनी शहादत दी है। हमने पाकिस्तानी फौज और आतंकियों के साथ बेहद दुर्गम क्षेत्र में लड़ाई लड़ी और उसमें जीत का परचम लहराया था। स्थिति बिल्कुल विकट थी। पाकिस्तानी फौज ने माइनस दस डिग्री तापमान में हमारी सीमा में आकर कब्जा कर लिया था। इसके बाद हमारी लड़ाई शुरू हुई थी।
गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कारगिल में अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले वीर सपूतों के माताओं को नमन करते हुए कहा कि जब तक देश में ऐसे वीर सपूत पैदा होंगे, हमारी तरफ नजर उठाकर किसी को देखने की हिम्मत नहीं होगी। उन्होंने मौजूदा सरकार पर कहा कि इस सरकार में सैनिकों को आधुनिक हथियारों से लैस किया जा रहा है। जिससे हम बेहद कम समय में दुश्मनों के दांत खट्टे करने में सक्षम होंगे।
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि हम अपनी सेना को आधुनिक हथियारों से जितना सुसज्जित करेंगे, हमारी सेना उतनी ही पराक्रमी होगी। देश की रक्षा के लिए जज्बे के साथ आधुनिक हथियार भी बेहद जरूरी है। इस वेबिनार में हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष सेवानिवृत्त कर्नल समर सिंह, महामंत्री अर्जुन सिंह, संगठन के राष्ट्रीय सह-संयोजक कमलेश सिंह, विजय कुमार, विशाल बत्रा, सूबेदार मेजर योगेंद्र सिंह यादव परमवीर चक्र, कैप्टन भूपेंद्र सिंह वीर चक्र व परम विशिष्ठ सेवा पदक समेत अन्य लोग मौजूद थे।