फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Tribute paid to those who lost their lives in terrorist attack

Faridabad News: आतंकवादी हमले में जान गंवाने वाले लोगों को दी श्रद्धांजलि

Fri, 25 Apr 2025 11:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Tribute paid to those who lost their lives in terrorist attack
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। जेसी बोस विश्वविद्यालय में संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से विश्वविद्यालय के कलाम चैक पर पहलगाम में हुए कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले में जान गंवाने वाले सभी नागरिकों की स्मृति में भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों और शिक्षकों ने दिवंगत आत्माओं को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

विद्यार्थियों ने तिरंगा थाम कर और आतंकवाद के खिलाफ नारे लगाते हुए एक रैली निकाली, जिससे उन्होंने ऐसी हिंसक गतिविधियों के खिलाफ अपनी एकजुटता और संकल्प को प्रदर्शित किया। उन्होंने आतंकवादी हमले के पीड़ितों को पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी स्मृति को सम्मान दिया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुशील कुमार तोमर ने भी श्रद्धांजलि सभा में भाग लिया। उन्होंने कहा कि इस आतंकी हमले से पूरे देश में दुख का माहौल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed