{"_id":"68aa0ef85270e9fc1d0362bd","slug":"tribute-paid-on-martyrdom-day-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-49747-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बलिदान दिवस पर दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बलिदान दिवस पर दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। लोधी राजपूत जनकल्याण समिति की ओर से शनिवार को क्रांतिकारी अमर बलिदानी गुलाब सिंह लोधी के 91वें बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का आयोजन डबुआ कॉलोनी स्थित समिति कार्यालय में किया गया।
समिति के संस्थापक महासचिव लाखन सिंह लोधी ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गुलाब सिंह लोधी 23 अगस्त 1935 को लखनऊ के अमीनाबाद पार्क में झंडा सत्याग्रह के दौरान ब्रिटिश शासन के खिलाफ तिरंगा फहराते हुए शहीद हो गए थे। समिति ने कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं से देशभक्ति की प्रेरणा लेने और शहीदों के सपनों का भारत गढ़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सुरेश पाठक, नंदकिशोर लोधी, पूर्व पार्षद मनवीर भड़ाना सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।