फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Treatment will be available in Khedi Kala without any line

खेड़ी कला में बिना लाइन लगाए मिलेगा इलाज

Mon, 28 Jun 2021 10:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Treatment will be available in Khedi Kala without any line
फरीदाबाद। बीपीटीपी कंपनी की ओर से खेड़ी कला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को क्यूलेस टोकन सॉफ्टवेयर सिस्टम मशीन के लिए 5.16 लाख रुपये भेंट किए हैं। इससे मरीजों को इलाज के लिए कतार में नहीं खड़ा होना पड़ेगा। उन्हें टोकन नंबर मिलेगा। जिससे इलाज में आसानी होगी।
विज्ञापन

इस मशीन के जरिये मरीज को नंबर मिल जाएगा। वहीं साथ ही ओपीडी के बाहर लगी एलईडी डिस्प्ले पर नंबर फ्लैश होगा। जिस मरीज का नंबर आएगा, वह डॉक्टर को दिखा सकेगा। इस मशीन के लगने से मरीजों को डॉक्टर को दिखाने के लिए लाइन नहीं लगानी होगी। वहीं दूसरी ओर इसके इस्तेमाल से सामाजिक दूरी बनाए रखने और कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने में भी सहायता मिलेगी। वरिष्ठ उपमहापौर देवेंद्र चौधरी और विनोद चौधरी ने बीपीटीपी कंपनी के प्रबंधक प्रेम सिंह का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर स्वास्थ्य केंद्र के वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हरजिंदर सिंह, डॉ. अनूप, डॉ. वंदना, राकेश नर्वत, रतन सिंह, बलजीत नर्वत, सतपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed