Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Travelers reaching their destination while shivering

Faridabad News: ठिठुरते हुए मंजिल तक पहुंच रहे मुसाफिर

Sat, 21 Nov 2026 12:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Travelers reaching their destination while shivering
शीशे टूटे तो कहीं बंद नहीं होतीं खिड़कियां, रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्री परेशान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। मौसम में ठंडक बढ़ने के साथ ही रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों की परेशानी भी बढ़ने लगी है। बसों की खिड़कियों के टूटे शीशे और ठीक से बंद नहीं होने वाली खिड़कियां ठंडी हवाओं को अंदर आने का रास्ता दे रही हैं। सुबह जल्दी और रात के समय सफर करने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। लंबी दूरी की यात्रा के दौरान यात्रियों को शॉल और चादर से खुद को ढककर बैठना पड़ रहा है।

बल्लभगढ़ बस डिपो से रोजाना दिल्ली, गुरुग्राम, पलवल और अन्य शहरों के लिए रोडवेज बसों का संचालन होता है। इनमें नौकरीपेशा लोगों के साथ विद्यार्थी, महिलाएं और बुजुर्ग भी सफर करते हैं। बसों में खिड़कियों के शीशे टूटे होने या लॉक ठीक से काम नहीं करने के कारण ठंडी हवा सीधे यात्रियों तक पहुंचती है। कई बार यात्री खिड़की बंद करने की कोशिश करते हैं, लेकिन खराब फिटिंग के कारण उन्हें राहत नहीं मिलती। सर्दी बढ़ने के साथ यह समस्या और गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन


बुजुर्गों और बच्चों को अधिक परेशानी

यात्री कृष्णा ने बताया कि बसों में सफर करने के लिए पूरा किराया देते हैं, लेकिन खिड़कियों के टूटे शीशों के कारण ठंडी हवा से बचना मुश्किल हो जाता है। रोडवेज अधिकारियों को सर्दी बढ़ने का इंतजार करने के बजाय अभी से बसों की मरम्मत करानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, यात्री सत्यजीत ने बताया कि रात के वक्त इन बसों में सफर करना किसी इम्तिहान से कम नहीं है। खिड़कियां या तो टूटी हैं या जाम होकर खुली पड़ी हैं। किराया लेने वाले विभाग को यात्रियों की इस बुनियादी परेशानी पर तुरंत ध्यान देना चाहिए।


ड्यूटी इंचार्ज जगदीश ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बसों की नियमित जांच कराई जाती है, जिन बसों में खिड़कियों के शीशे टूटे हैं या खिड़कियां ठीक से बंद नहीं होतीं, उनकी मरम्मत कराई जाएगी। कोशिश है कि सर्दी बढ़ने से पहले सभी बसों की खिड़कियां दुरुस्त हों, ताकि यात्रियों को सफर के दौरान परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed