फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Travelers going to Agra will have to pay a fare that is two rupees higher.

Faridabad News: आगरा जाने वाले यात्रियों को देना होगा दो रुपये अधिक किराया

Thu, 23 Jul 2026 12:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Travelers going to Agra will have to pay a fare that is two rupees higher.
यूपी सरकार की ओर से टोल दरों में बढ़ोतरी के बाद बस के किराये में बढ़ोतरी
विज्ञापन

हेमलता
बल्लभगढ़। जिले से आगरा जाने वाले यात्रियों को अब सफर के लिए अधिक रुपये खर्च करने पड़ेंगे। यूपी सरकार की ओर से टोल दरों में बढ़ोतरी किए जाने के बाद आगरा रूट पर बस के किराये में दो रुपये की वृद्धि कर दी गई है। अब यात्रियों को 229 रुपये की बजाय 231 रुपये किराया देना होगा। नया किराया बुधवार से लागू हो गया है। टोल शुल्क में समय-समय पर संशोधन किए जाने के कारण परिवहन विभाग की ओर से किराया भी अपडेट किया जाता है। बल्लभगढ़ बस डिपो से रोजाना 168 बसें विभिन्न रूटों पर संचालित होती हैं। जिसमें से आगरा रूट पर 10 से 12 बसों का संचालन होता है।

परिवहन अधिकारियों के अनुसार टोल शुल्क में हुई वृद्धि के कारण बस संचालन लागत बढ़ी है, जिसके चलते किराये में संशोधन करना आवश्यक हो गया। हालांकि किराये में बढ़ोतरी केवल दो रुपये की गई है, लेकिन नियमित रूप से यात्रा करने वाले यात्रियों के मासिक खर्च पर इसका असर दिखाई देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed