फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Traveler collides with bus while returning from Mahakumbh, two killed

Faridabad News: महाकुंभ से लौटने के दौरान बस से टकराई ट्रैवलर, दो की मौत

Sat, 08 Feb 2025 12:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Traveler collides with bus while returning from Mahakumbh, two killed
फरीदाबाद के अलग अलग इलाके के थे लोग, 12 अन्य घायल
विज्ञापन




यमुना एक्सप्रेसवे पर चालक को झपकी आने से हुआ हादसा



संवाद न्यूज एजेंसी

जट्टारी(अलीगढ़)। यमुना एक्सप्रेस वे पर खड़ी बस में पीछे से ट्रैवलर टकरा गई। इस हादसे में फरीदाबाद निवासी दो लोगों की मौत हो गई। 12 अन्य घायल हुए हैं। ट्रैवलर सवार लोग महाकुंभ से स्नान कर फरीदाबाद लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि चालक को झपकी आने से हादसे हुआ है।



हादसा थाना टप्पल क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुआ। हादसे के बाद ट्रैवलर का चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची व सभी घायलों को जेवर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान पवन (53) निवासी ग्राम सिही थाना सेक्टर आठ फरीदाबाद और महेन्द्र त्यागी (73) निवासी घरोडा थाना छांयसा जिला फरीदाबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बल्लभगढ़ से करीब 16 श्रद्धालु ट्रैवलर से कुंभ स्नान करने गए थे। ये सभी संगम में स्नान कर लौट रहे थे। यमुना एक्सप्रेस वे के प्वाइंट संख्या 46 पर यात्रियों से भरी एक बस खड़ी थी, जिसके कुछ यात्री लघुशंका कर रहे थे। इस बस से ट्रैवलर टकरा गई। हादसे के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। गंभीर रूप से घायल 12 लोगों के सीने, गर्दन, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। सीओ खैर वरुण सिंह ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भिजवाया। मृतक पवन के पुत्र जितेन्द्र ने चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये हुए घायल

दर्शन पत्नी (66) महेन्द्र सिंह, मीनू त्यागी (50) पत्नी जागेश त्यागी, रामेश्वर त्यागी (57) पुत्र नत्थीराम, जुगल किशोर (65) पुत्र हरिसिहं, रामेश्वर (58) पुत्र रतीराम, जागेश त्यागी (55) पुत्र इंद्र सिह, महेश त्यागी (72) पुत्र किशनचन्द्र, रामकिशोर (60) पुत्र लक्ष्मीचन्द, जयवीर त्यागी (74) पुत्र छतरलाल, रामेश्वर (73) पुत्र करन सिंह, रमेशचन्द्र (72) पुत्र करमचन्द्र सभी निवासी घरोडा थाना छांयसा जिला फरीदाबाद के रहने वाले हैं। इसके अलावा सुरेश (61) पत्नी नंद किशोर निवासी मंधावली फरीदाबाद (हरियाणा) की रहने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed