{"_id":"660aea4bc99e2c3eca0fb05c","slug":"travel-on-expressways-and-highways-will-not-become-expensive-increased-toll-rates-will-not-be-applicable-faridabad-news-c-24-1-fb11002-105531-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: एक्सप्रेसवे व राजमार्ग पर सफर नहीं होगा महंगा, बढ़ीं टोल दरें लागू नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: एक्सप्रेसवे व राजमार्ग पर सफर नहीं होगा महंगा, बढ़ीं टोल दरें लागू नहीं
विज्ञापन
- एनएचएआई ने बढ़ी टोल दरें न लागू करने के दिए निर्देश
- केएमपी एक्सप्रेस वे सहित जिले के चार टोल प्लाजा पर पुरानी दरें ही रहेंगी लागू
- लोगों को मिलेगी राहत, महंगाई न बढ़ने की जताई उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। चारों ओर से टोल प्लाजा से घिरे पलवल जिले के लिए राहत भरी खबर है। एक अप्रैल से बढ़ाई जाने वाली टोल दरों पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने रोक लगा दी है। अब पुरानी दरों पर ही वाहन चालक राष्ट्रीय राजमार्ग का सफर कर सकेंगे। टोल दरें न बढ़ाने का कारण आगामी लोकसभा आम चुनाव को लेकर लगी आदर्श आचार संहिता को बताया जा रहा है। टोल दरें न बढ़ने पर लोगों ने खुशी जाहिर की है। लोगों का कहना है कि टोल दरें न बढ़ने से महंगाई से निजात मिलेगी। बसों के किराये, सामान ढुलाई सहित बाजारों में सामान की दरें भी नहीं बढ़ाई जाएंगी।
दरअसल, पलवल जिले के अंदर चार टोल प्लाजा पड़ते हैं। इनमें राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर गदपुरी व करमन टोल प्लाजा, केजीपी एक्सप्रेस वे पर छज्जू नगर टोल प्लाजा तथा केएमपी एक्सप्रेस पर रतिपुर टोल प्लाजा शामिल हैं। पलवल से सभी दिशाओं में जाने पर वाहन चालकों को टोल देना पड़ता हैं। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने कई दिन पहले सभी टोल प्लाजा पर टोल दरें बढ़ाने के निर्देश दिए थे। बढ़ी हुईं टोल दरें भी निर्धारित कर दी गई थीं। राष्ट्रीय राजमार्ग के टोल पर पांच से 10 प्रतिशत तथा केजीपी-केएमपी एक्सप्रेस पर ढाई से पांच प्रतिशत टोल दरें बढ़ाई जानी थीं। बढ़ी दरें 31 मार्च/एक अप्रैल की मध्य रात्रि 12 बजे से लागू होनी थीं, परंतु राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण मुख्यालय ने रविवार देर सांय टोल टैक्स नहीं बढ़ाने का निर्णय लिया है। इस निर्णय का आदेश सभी परियोजना निदेशकों को जारी कर दिया है। अब वर्ष 2023 की टोल दरें से ही वाहन चालकों से वसूली की जाएगी।
केएमपी एक्सप्रेस वे पर भी नहीं बढ़ाई दरें
जिले के अंदर गदपुरी, करमन व केजीपी एक्सप्रेस स्थित छज्जू नगर टोल प्लाजा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अंतर्गत आते हैं, जबकि केएमपी एक्सप्रेस वे पर स्थित रतिपुर टोल प्लाजा हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कारपोरेशन लिमिटेड (एचएसआईआईडीसी) के अंतर्गत आता है। एनएचएआई द्वारा टोल दरों को बढ़ाने का निर्णय वापस लेने के बाद एचएसआईआईडीसी ने भी टोल दरें बढ़ाने का निर्णय वापस ले लिया।
विज्ञापन
-- -- -- --
महंगाई से मिलेगी निजात, लोगों ने जताई खुशी
टोल दरें न बढ़ाने से लोगों में खुशी है। टोल दरें न बढ़ाने व्यापारियों को राहत मिलेगी, क्योंकि टोल न बढ़ने से वाहन चालक किराया नहीं बढ़ाएंगे। इससे माल के पहुंचने पर लागत कम आएगी, जिसका सीधा फायदा लोगों को मिलेगा। सवारी वाहनों का भी किराया टोल प्लाजा के नाम पर नहीं बढ़ेगा। आम जनता की जेब पर भी अतिरिक्त भार नहीं पड़ेगा।
- प्रवीण गर्ग, प्रदेश संगठन मंत्री, हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल
-- -- --
एक अप्रैल से टोल दरें पांच से 10 प्रतिशत बढ़ाई जानी थीं, परंतु एनएचएआई द्वारा निर्देश प्राप्त हुए हैं कि टोल दरें अभी नहीं बढ़ाई जानी हैं। निर्देशों के आधार पर पुरानी दरें की लागू हैं। आगामी निर्देशों तक दरें नहीं बढ़ाई जाएंगी।
- अनिल कुमार, प्रबंधक, गदपुरी टोल प्लाजा