फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Travel agent arrested for defrauding a woman under the guise of a Bali tour package.

Faridabad News: बाली टूर पैकेज के नाम पर महिला से ठगी में ट्रैवल एजेंट गिरफ्तार

Sun, 26 Jul 2026 11:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Travel agent arrested for defrauding a woman under the guise of a Bali tour package.
फरीदाबाद। बाली घूमने के लिए टूर पैकेज बुक कराने के नाम पर सेक्टर-3 निवासी महिला से 48 हजार रुपये लेने और टिकट नहीं कराने के आरोप में साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने ट्रैवल एजेंट को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान एसएएस नगर, पंजाब निवासी लव गुप्ता (38) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने उसे 25 जुलाई को पंजाब के एसएएस नगर से गिरफ्तार किया। अदालत में पेश करने के बाद चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस के अनुसार जांच में इसी तरह पांच-छह अन्य लोगों से ठगी किए जाने की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार महिला ने शिकायत में बताया कि उसने 26 मई को एक एजेंसी से बाली जाने के लिए 48 हजार रुपये में टूर पैकेज बुक किया था। आरोपी ने उसे टिकट का बिल भी भेज दिया था। महिला ने 21 से 26 जून के बीच बाली जाने वाले महिलाओं के समूह में शामिल करने के लिए कहा था। आरोपी ने बताया कि उसे उड़ान से दो दिन पहले समूह में जोड़ा जाएगा। 19 जून को महिला ने आरोपी से फोन पर संपर्क किया लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। इसके बाद महिला ने एयर इंडिया से टिकट की जानकारी ली तो उसके नाम पर कोई टिकट बुक नहीं थी। ठगी का पता चलने पर उसने पुलिस को शिकायत दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed