फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Transporter killed 16 bullets in Faridabad

पुरानी रंजिश में युवक को गोलियों से किया छलनी, मौके पर मौत

Fri, 13 Nov 2020 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Transporter killed 16 bullets in Faridabad
फरीदाबाद। गांव नचौली में बृहस्पतिवार रात हथियारबंद बदमाशों ने एक ट्रांसपोर्टर पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। परिजन गंभीर हालत में उसे अस्पताल लेकर गए , लेकिन वह रास्ते में ही दम तोड़ चुका था। उसे 16 गोलियां लगी थी। मामला गत फरवरी में वर्ल्डस्ट्रीट के पास अन्नी हत्याकांड से जुड़ा है। फिलहाल हमलावरों का सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन

पुलिस के मुुताबिक गांव नचौली निवासी ज्ञानचंद ने शिकायत में बताया कि उनका सबसे छोटा बेटा रॉकी (28) ट्रांसपोर्ट का काम करता है। उसने लिंग्याज यूनिवर्सिटी के पास जसाना रोड पर कार्यालय बना रखा है। रात करीब नौ बजे ज्ञानचंद और रॉकी कार्यालय पर मौजूद थे। कुछ देर बाद ज्ञानचंद किसी काम से चले गए। इस बीच उन्हें गोलियों की आवाज सुनाई दी। वह भागकर कार्यालय पहुंचे तो देखा कि 4 लोग रॉकी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा रहे थे। हमलावरों में से एक चिल्ला-चिल्लाकर बोल रहा था कि वह भैंसरावली का रहने वाला बिन्नी है और उसने अपने भाई अन्नी की मौत का बदला ले लिया है। दूसरे हमलावर ने धमकी दी कि वह ताजपुर गांव का रहने वाला चुटिया है। किसी ने भी गवाही दी तो पूरे परिवार को खत्म कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

आरोप है कि गोली चलाने वाले चारों लोगों के साथ 5-6 लड़के और भी थे और सभी के हाथों में हथियार थे। वारदात के बाद हमलावर मोटरसाइकिल और कार से फरार हो गए। रॉकी को गंभीर हालत में निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। थाना भूपानी के प्रभारी कुलदीप ने बताया कि दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश है। इसी कारण रॉकी की हत्या हुई है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। क्राइम ब्रांच की टीमें आरोपियों को तलाश रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed