{"_id":"64d24d76b3fdee0e950d4064","slug":"transparency-has-given-panchayati-raj-institutions-financial-strength-nadda-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-11002-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारदर्शिता से पंचायती राज संस्थानों को आर्थिक दृष्टि से मिली ताकत : नड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारदर्शिता से पंचायती राज संस्थानों को आर्थिक दृष्टि से मिली ताकत : नड्डा
विज्ञापन
भाजपा के दो दिवसीय क्षेत्रीय पंचायती राज परिषद की बैठक के समापन पर बोले राष्ट्रीय अध्यक्ष
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सूरजकुंड स्थित राजहंस कन्वेंशन सेंटर में मंगलवार को भाजपा के दो दिवसीय क्षेत्रीय पंचायती राज परिषद की बैठक का राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने विधिवत रूप से समापन किया। इस मौके पर नड्डा ने कहा कि पंचायती राज परिषद की इस बैठक में पंचायतों के अध्यक्षों व उपाध्यक्षों को काफी कुछ सीखने को मिला। जहां उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन मिला, वहीं भाजपा के अन्य शीर्ष नेताओं ने भी उन्हें कार्याें की बारीकी के बारे में विस्तार पूर्वक बताया और यहां सीखी हुई जानकारी व ज्ञान का उन्हें आगे लाभ मिलेगा।
जेपी नड्डा ने कहा कि नौ साल में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल आदि अनेक योजनाएं चलाई गई हैं, जिससे लोगों को लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से भाजपा क्षेत्रीय पंचायती राज परिषद कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। विगत नौ वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में त्रिस्तरीय पंचायती राज का जिस प्रकार सबलीकरण हुआ है, ऐसा पूर्व में कभी नहीं देखा गया। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में डिजिटल इंडिया और जेएएम पोर्टल का उपयोग करते हुए योजनाओं के कार्यान्वयन में पारदर्शिता लाई गई। पारदर्शिता के माध्यम से पंचायती राज संस्थानों को आज आर्थिक दृष्टि से बहुत बड़ी ताकत मिली है, जिससे योजनाएं सही तरीके से कार्यान्वित भी हो रही हैं।
क्षेत्रीय पंचायती राज परिषद के दूसरे दिन केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने भी पंचायती राज अध्यक्षों व उपाध्यक्षों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि गांवों में भारत बसता है और गांवों को सशक्त और उन्नत बनाने के लिए प्रधानमंत्री ने जो पहल की है, वह सराहनीय है। इस प्रकार के पंचायती राज परिषद की बैठकों से जहां पंचायतों के प्रतिनिधियों को तकनीकी व अन्य जानकारियां मिलीं, उसके माध्यम से अपने अधिकारों व लोगों के काम कैसे करवाने हैं, इसके बारे में जानकारी हासिल करेंगे। नतीजतन गांवों में उन्नति आएगी और भारत सशक्त बनेगा। कृषि मंत्री ने सभी पंचायती अध्यक्षों व उपाध्यक्षों से आह्वान किया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं ताकि अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सरकार की नीतियों का लाभ पहुंचे। क्षेत्रीय परिषद की बैठक में उत्तर प्रदेश, हिमाचल, उत्तराखंड, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख व राजस्थान के जिला पंचायतों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष शामिल हुए हैं। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय और भाजपा राष्ट्रीय प्रमुख सुशासन विभाग विनय सहस्त्रबुद्धे मुख्य तौर पर उपस्थित रहे।