फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Trains running late, causing inconvenience to passengers

Faridabad News: देरी से चल रहीं ट्रेने, यात्रियों को हो रही परेशानी

Fri, 08 May 2026 12:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Trains running late, causing inconvenience to passengers
कोसीकलां और होडल स्टेशन के बीच चल रहा है स्वचालित सिग्नल प्रणाली का काम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


फरीदाबाद। मथुरा-पलवल रेलखंड पर कोसीकलां और होडल स्टेशन के बीच चल रहे स्वचालित सिग्नल प्रणाली के कार्य का असर अब ट्रेनों के संचालन पर साफ दिखाई देने लगा है। बुधवार को कई प्रमुख ट्रेनें घंटों की देरी से चलीं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार तीसरी और चौथी लाइन पर तकनीकी कार्य के चलते ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोककर संचालित किया जा रहा है।


गाड़ी संख्या 12137 पंजाब मेल जो बीना जंक्शन से फिरोजपुर कैंट जंक्शन के लिए रवाना हुई करीब तीन घंटे 29 मिनट देरी से चली। ट्रेन के लेट होने के कारण यात्रियों को स्टेशन पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। वहीं गाड़ी संख्या 18477 कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस फरीदाबाद से योग नगरी ऋषिकेश के लिए लगभग तीन घंटे 47 मिनट की देरी से रवाना हुई। इसके अलावा 64012 सकूरबस्ती-पलवल ईएमयू भी फरीदाबाद से पलवल के बीच करीब एक घंटा 57 मिनट देरी से चली जिससे रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन




रेलवे अधिकारियों का कहना है कि सिग्नल का कार्य ट्रेनों की सुरक्षा बढ़ाने और संचालन को आधुनिक बनाने के लिए किया जा रहा है। इस दौरान कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन का लाइव स्टेटस जरूर जांच लें और समय से स्टेशन पहुंचें।
विज्ञापन
विज्ञापन



9 मई तक कार्य जारी रहेगा
रेलवे के अनुसार कोसीकलां-होडल रेलखंड पर 5 से 9 मई तक कार्य जारी रहेगा। इस दौरान कई ट्रेनों को रास्ते में रोककर चलाया जाएगा, जिससे उनके निर्धारित समय में देरी होगी। सबसे ज्यादा प्रभावित ट्रेनों में योग नगरी ऋषिकेश-पुरी एक्सप्रेस, कोटा जनशताब्दी और महाकौशल एक्सप्रेस शामिल हैं। वहीं कुछ अन्य ट्रेनें भी 10 मिनट से लेकर 95 मिनट तक देरी से संचालित की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed