फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Trains late due to fog and cold

Faridabad News: कोहरे से 10 से 12 घंटे देरी से चल रही ट्रेनें, प्रतीक्षालय न होने से ठंड में ठिठुर रहे यात्री

Sat, 30 Dec 2023 11:17 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Sat, 30 Dec 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Trains late due to fog and cold
- रेलवे स्टेशन में निर्माण कार्य के चलते नहीं है प्रतीक्षालय, पूछताछ केंद्र पर ट्रेनों का समय बताना हुआ मुश्किल
विज्ञापन

- कड़ाके की ठंड में खुले आसमान के नीचे रात में भी बैठकर यात्रियों को करना पड़ रहा ट्रेनोंं का इंतजार
वीना शर्मा
फरीदाबाद। कोहरे की वजह से ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई दै। पलवल-फरीदाबाद सेक्शन से होकर चलने वाली लोकल और एक्सप्रेस ट्रेनें अपने निर्धारित समय से आठ से 10-12 घंटे की देरी से चल रही हैं। ट्रेनों के देरी से चलने का खामियाजा ओल्ड रेलवे स्टेशन के यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। स्टेशन पर प्रतीक्षालय कक्ष की व्यवस्था न होने के कारण यात्रियों को कड़ाके की ठंड में स्टेशन पर घंटों खुले आसमान के नीचे बैठकर ट्रेनों का इंतजार करना पड़ रहा है। जिससे यात्रियों को खासी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि कोहरे से ट्रेनों का परिचालन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। रेलवे पूछताछ केंद्र के कर्मचारियों के लिए इन दिनों यात्रियों को ट्रेनों की वास्तविक स्थिति की जानकारी देना भी मुश्किल हो रहा है। स्टेशन पर यात्रियों के लिए प्रतीक्षालय की व्यवस्था न होने के कारण उन्हें रासी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड में रात के वक्त यात्रियों को स्टेशन पर नीचे बैठकर ट्रेन का इंतजार करने पर मजबूर होना पड़ता है। इतना ही नहीं स्टेशन पर अलाव तक की भी सुविधा उपलब्ध नहीं है। ऐसे में छोटे बच्चों के साथ स्टेशन पर पहुंचने वाले यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यात्री अपने आप को ठंड से बचाने के लिए अपने घरों से लेकर आए हुए कंबल व चादरों का प्रयोग करते हुए देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

देरी से चलने वाली ट्रेनों में
शनिवार को देरी से चलने वाली ट्रेनों में मंगला लक्ष्यदीप सुपरफास्ट एक्सप्रेस केरला एक्सप्रेस, पलवल शकुरबस्ती एक्सप्रेस, महाकौशल सुपर फास्ट एक्सप्रेस, शकुरबस्ती पलवल ईएमयू , देहरादून इंदौर एक्सप्रेस, कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस, अंडमान एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस, कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस, संख्या नंबर 12715 सचखंड एक्सप्रेस, और संख्या नंबर 12716 सचखंड एक्सप्रेस ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई-कई घंटे देरी से चल रही हैं। इसी प्रकार मथुरा से नई दिल्ली जाने वाली दोनों मथुरा शटल भी तीन से चार घंटे की देरी से चल रहे है। खजुराहो से चलकर कुरूक्षेत्र जाने वाली गीता जयंती एक्सप्रेस करीब दस घंटे देरी से चल रही है। जबलपुर से चलकर निजामुद्दीन जाने वाली महाकौशल एक्सप्रेस निर्धारित समय से आठ घंटे देरी से चल रही है। गाड़ी संख्या 2280 ताज एक्सप्रेस नई दिल्ली से होकर झांसी जाने वाली ट्रेन को रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed