{"_id":"6afc9d67410875e69c023be3","slug":"trains-arrived-late-at-the-railway-station-leaving-passengers-inconvenienced-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-85582-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: रेलवे स्टेशन पर देरी से पहुंचीं ट्रेनें, यात्री रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: रेलवे स्टेशन पर देरी से पहुंचीं ट्रेनें, यात्री रहे परेशान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को छह ट्रेनें देरी से पहुंचीं। इनमें चार लंबी दूरी की और दो लोकल शामिल रहीं। सबसे ज्यादा देरी पुरी से ऋषिकेश जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस (18477) में रही। यह ट्रेन निर्धारित समय दोपहर 12:23 बजे के बजाय करीब सात घंटे की देरी से शाम 7:22 बजे पहुंची।
ऋषिकेश से पुरी जाने वाली कलिंग उत्कल एक्सप्रेस (18478) करीब डेढ़ घंटे, त्रिवेंद्रम-नई दिल्ली केरल सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12625) एक घंटे और नई दिल्ली-आगरा इंटरसिटी एक्सप्रेस (14212) एक घंटा 17 मिनट की देरी से चली। वहीं शकूरबस्ती-पलवल ईएमयू (64012) 18 मिनट और पलवल-गाजियाबाद ईएमयू (64057) 37 मिनट देरी से रही। ट्रेनों की देरी से यात्रियों को स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा। लंबी दूरी के यात्रियों के साथ दैनिक यात्रियों को भी परेशानी हुई।