{"_id":"6a0dfc084195bbf79108dba2","slug":"trains-are-running-late-people-have-to-wait-at-the-railway-station-amid-the-scorching-heat-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-70421-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: लेट चल रहीं ट्रेनें, भीषण गर्मी के बीच रेलवे स्टेशन पर करना पड़ रहा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: लेट चल रहीं ट्रेनें, भीषण गर्मी के बीच रेलवे स्टेशन पर करना पड़ रहा इंतजार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। भीषण गर्मी के बीच ओल्ड रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की लगातार देरी यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा रही है। दिल्ली से होते हुए फरीदाबाद की ओर जाने वाली कई प्रमुख ट्रेनें घंटों लेट चल रही हैं, जिससे रोजाना सफर करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तेज धूप और उमस में यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है।
यात्रियों का कहना है कि गाड़ी संख्या 12138 पंजाब मेल एक्सप्रेस, जो नई दिल्ली से सीएसएमटी की ओर जाती है, करीब एक घंटा पांच मिनट की देरी से चल रही थी। वहीं गाड़ी संख्या 11078 शाहबाद मारकंडा से नई दिल्ली होते हुए फरीदाबाद पहुंचने वाली ट्रेन लगभग एक घंटा 33 मिनट लेट रही।
भीषण गर्मी में प्लेटफॉर्म पर इंतजार कर रहे यात्रियों का कहना है कि देरी के कारण उन्हें चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं में घंटों देर तक बैठना पड़ता है। नौकरीपेशा लोगों को समय पर ऑफिस पहुंचने में दिक्कत हो रही है। लगातार हो रही देरी और बढ़ती गर्मी के कारण यात्रियों में रेलवे प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ रही है।
विज्ञापन
रेलवे अधिकारी आशीष अरोड़ा का कहना है कि ट्रेनों की देरी के पीछे परिचालन संबंधी दिक्कतें, ट्रैफिक कंजेशन और तकनीकी कारण हैं। उनका कहना है कि व्यवस्था को जल्द सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं।