{"_id":"6ab6d2e303acd692b80a4fa8","slug":"training-will-be-provided-for-teaching-young-children-faridabad-news-c-24-1-fbd1020-102181-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: छोटे बच्चों को पढ़ाने का मिलेगा प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: छोटे बच्चों को पढ़ाने का मिलेगा प्रशिक्षण
विज्ञापन
गुरुग्राम। निपुण हरियाणा मिशन के तहत जिले के प्राथमिक शिक्षकों को छोटे बच्चों को बेहतर तरीके से पढ़ाने के लिए छह दिवसीय प्रशिक्षण दिया जााएगा। जिले में यह प्रशिक्षण एक अक्तूबर से शुरू होगा। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को कक्षा में बच्चों को आसान और प्रभावी तरीके से पढ़ाने के साथ उनकी सीखने की क्षमता को पहचानने के तरीके भी बताएं जाएंगे।
हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से आयोजित प्रशिक्षण शिविर में शिक्षकों को निपुण हरियाणा कार्यक्रम के तहत निर्धारित गतिविधियों और शिक्षण विधियों की जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण का उद्देश्य प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों की शैक्षणिक क्षमता में सुधार करना है। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को बच्चों की सीखने वाली दिक्कतों को पहचानने और उसके अनुसार शिक्षण गतिविधियों तैयार करने का अभ्यास कराया जाएगा। साथ ही कक्षा में बच्चों को सक्रिय रूप से जोड़ने के तरीकों पर भी जानकारी दी जाएगी। शिक्षकों को मास्टर ट्रेनर और अन्य प्रशिक्षकों के माध्यम से प्रशिक्षण मिलेगा। संवाद