{"_id":"6acd177c465d29dbed03abb3","slug":"training-for-primary-school-teachers-on-lln-ai-and-activity-based-learning-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-82553-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: प्राथमिक शिक्षकों को एलएलएन, एआई और गतिविधि आधारित पढ़ाई का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: प्राथमिक शिक्षकों को एलएलएन, एआई और गतिविधि आधारित पढ़ाई का प्रशिक्षण
विज्ञापन
- फरीदाबाद खंड में छह दिवसीय कार्यक्रम शुरू, छह बैच में 360 शिक्षक लेंगे हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिला शिक्षा विभाग की ओर से प्राथमिक शिक्षकों के लिए सोमवार से छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। पहले चरण में फरीदाबाद खंड के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके लिए छह बैच बनाए गए हैं। प्रत्येक बैच में 40 शिक्षक शामिल होंगे। इस तरह कुल 240 प्राथमिक शिक्षकों को प्रशिक्षण देने की योजना है।
प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को पढ़ाई के नए तरीकों और तकनीक के इस्तेमाल की जानकारी दी जा रही है। इसमें एलएलएन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और गतिविधि आधारित पढ़ाई पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य कक्षा में बच्चों को पढ़ाई से जोड़ना और विषयों को सरल तरीके से समझाने में शिक्षकों की मदद करना है।
प्रशिक्षण में शिक्षकों को बताया जा रहा है कि कक्षा में बच्चों की भागीदारी कैसे बढ़ाई जाए। गतिविधियों के माध्यम से पढ़ाने से बच्चे विषयों को बेहतर तरीके से समझ सकते हैं। वहीं, एआई के इस्तेमाल से शिक्षण कार्य को अधिक उपयोगी और रोचक बनाने के तरीकों की जानकारी भी दी जा रही है।
विज्ञापन
निपुण के जिला समन्वयक मनमोहन ने बताया कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से शिक्षकों की क्षमता बढ़ाने और पढ़ाई की गुणवत्ता में सुधार करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद शिक्षक सीखी गई विधियों का इस्तेमाल कक्षाओं में कर सकेंगे।
-- -- -- -
सूरज कुमार