फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Traffic signals are closed in Ballabhgarh causing traffic jams

Faridabad News: बल्लभगढ़ में ट्रैफिक सिग्नल बंद होने से बन रहे जाम के हालात

Mon, 13 Oct 2025 12:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Traffic signals are closed in Ballabhgarh causing traffic jams
यातायात पुलिस कर्मी हाथों से इशारा कर नियंत्रित कर रहे यातायात व्यवस्था
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। वाहन चालकों की सुविधा के लिए लगाए गए ट्रैफिक सिग्नल बंद होने से बल्लभगढ़ बस स्टैंड पर प्रतिदिन जाम जैसे हालात बन रहे हैं। इसके चलते वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ये ट्रैफिक सिग्नल महीनों से बंद पड़े हैं। यातायात कर्मचारी वाहनों को नियंत्रित करने में नाकाम साबित हो रहे हैं।


बल्लभगढ़ बस स्टैंड शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक है। यह मार्ग शहर को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ता है। यहां से प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं। सड़क के दोनों ओर लगे ट्रैफिक सिग्नल बंद होने से प्रतिदिन जाम लग रहा है। प्रत्येक 10 मिनट में वाहनों की लंबी लाइन नजर आती है। ये ट्रैफिक सिग्नल लगभग दो महीने से बंद पड़े हैं। यातायात पुलिस कर्मियों ने बताया कि यहां पर पहले सिग्नल के जरिये यातायात नियंत्रित होता था। इन सिग्नलों को ट्रायल के तौर पर लगाया गया था, लेकिन यह प्रयोग सफल नहीं हो पाया। उन्होंने बताया कि रेड सिग्नल होने पर सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती थीं। इस वजह से प्रशासन द्वारा ट्रैफिक सिग्नलों को बंद कर दिया गया। यातायात कर्मी अब इशारों के जरिये यातायात व्यवस्था को नियंत्रित कर रहे हैं। हालांकि इसके बावजूद भी जाम से छुटकारा नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन




यही नहीं, इस मार्ग पर लगे कई ट्रैफिक सिग्नल काम नहीं कर रहे हैं। कई जगह तो यातायात कर्मी भी नजर नहीं आते हैं। चालक गलत तरीके से वाहनों को चला रहे हैं। इन पर कार्रवाई करने वाला कोई नहीं है। यातायात प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बातचीत-



ट्रैफिक सिग्नलों को प्रशासन द्वारा बंद कर दिया गया है। कर्मचारियों द्वारा ही यातायात व्यवस्था को चलाया जा रहा है। - चतुर्भुज, एएसआई, यातायात पुलिस



शाम के समय पीक आवर्स में यहां जाम लग जाता है। लोग देर तक जाम में फंसे रहते हैं। ट्रैफिक सिग्नल बंद होने से बहुत दिक्कत होती है। -रिंकू, ऑटो चालक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed