{"_id":"6677578a37780d01b40d6a14","slug":"traffic-policeman-dragged-by-car-for-50-meters-video-goes-viral-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-26426-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कार से ट्रैफिक पुलिसकर्मी को 50 मीटर तक घसीटा, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कार से ट्रैफिक पुलिसकर्मी को 50 मीटर तक घसीटा, वीडियो वायरल
विज्ञापन
पुलिसकर्मी ने चालक से मांगे थे कार के कागजात, चलती गाड़ी से कूदकर सवारियों ने बचाई जान
कार रुकने के बाद चालक को गिरफ्तार किया
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। नशे में धुत एक कार चालक शुक्रवार शाम सवारियों की जान को दांव पर लगाते हुए एक ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी को 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। पुलिसकर्मी ने अपनी जान को जोखिम में डालकर चालक पर काबू पा लिया। इस दौरान कार में सवार लोग कूदकर जान बचाते हुए दिखाई दिए। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
नेशनल हाईवे नंबर 19 स्थित बल्लभगढ़ बस स्टैंड के पास शुक्रवार शाम को राजस्थान निवासी कार चालक मानसिंह भरतपुर के लिए सवारियों को ले जा रहा था। कार सड़क के बीच में खड़ी कर सवारियां भर रहा था, जिससे सड़क पर चलने वाले अन्य वाहनों को परेशानी हो रही थी। ट्रैफिक पुलिस के एएसआई प्रेम प्रकाश ने मानसिंह से कार के कागजात मांगे। कागजात मांगने को लेकर मानसिंह व ट्रैफिक पुलिसकर्मी के बीच बहस हो गई, जिसके बाद मानसिंह कार को भगाने की कोशिश करने लगा। उसे रोकने के लिए एएसआई प्रेम प्रकाश कार के गेट पर लटक गया। चालक तेज रफ्तार से कार को भगाने लगा, तो कार डिवाइडर के ऊपर चढ़ गई, जिसके बाद पुलिसकर्मी ने चालक के पास लगी इमरजेंसी ब्रेक से कार को रोक दिया। कार चालक पुलिस को करीब 50 मीटर तक घसीटकर ले गया। कार रुकने के बाद मानसिंह को गिरफ्तार कर लिया। वहीं कार में बैठी चार सवारियां ने अपनी जान चलती गाड़ी से कूदकर बचाई। पुलिस के अनुसार चालक नशे की हालत में था।
कार के दरवाजे पर लटका था पुलिसकर्मी
घटना का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसके अनुसार चालक कार को भगाने का प्रयास करता है। ट्रैफिक पुलिसकर्मी कार के गेट
पर चढ़ जाता है। इसके बाद कार रोड पर डिवाइडर से भी टकराती है। चलती कार में ही पुलिसकर्मी व ड्राइवर में हाथापाई होते दिखाई दी। इस बीच कार में सवार अन्य लोग भी एक-एक कर कूदने लगते हैं। अन्य पुलिसकर्मियों की मदद से कार को रोककर चालक को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है।