फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   traffic police will do only 8 hours duty

अब ट्रैफिककर्मी भी करेंगे आठ घंटे की शिफ्ट

Mon, 16 Sep 2019 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
traffic police will do only 8 hours duty
फरीदाबाद। शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए नाकों पर चौकसी व्यवस्था को सुदृढ़ करने के बाद अब ट्रैफिक पुलिस को भी सतर्क कर दिया है। अब ट्रैफिककर्मी भी सिविल पुलिस की तरह आठ घंटे की शिफ्ट में ड्यूटी करेंगे। इससे शहर में ट्रैफिक व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त होगी। पुलिस आयुक्त केके राव ने इस मुद्दे पर अपने कार्यालय में ट्रैफिक व पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद इस व्यवस्था को धरातल पर उतारने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ट्रैफिककर्मी ड्यूटी के दौरान हैट, क्रॉस बेल्ट, सोल्डर लाइट, बार लाइट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें। गूगल लिंक आपरेटर सॉफ्टवेयर के माध्यम से ट्रैफिक जाम की जानकारी एकत्र कर संबंधित इंस्पेक्टर या पुलिस अधिकारी को सूचित करें। उन्होंने कहा कि पहले ट्रैफिककर्मी की ड्यूटी सुबह सात बजे से शाम आठ बजे तक लगातार होती थी। इसके अलावा वीआईपी ड्यूटी व जाम लगने के समय में अधिक ड्यूटी करनी पड़ती थी। इससे पुलिसकर्मी आराम नहीं कर पाते थे। इससे उनके व्यवहार में चिडचिड़ापन आ रहा था।
विज्ञापन

पुलिस व ट्रैफिक के जवानों को आराम देने व बेहतर कार्य करने का मौका देने के लिए डयूटी शिफ्ट की व्यवस्था शुरू की जा रही है। इस पर अधिकारी भी अमल करें व शहर में सुुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने में अपना सहयोग दें। इस बैठक में डीसीपी ट्रैफिक सुरेश कुमार, एसीपी ट्रैफिक अभिमन्यु, एसएचओ ट्रैफिक अशोक कुमार के अलावा तीनों जोन के ट्रैफिक इंस्पेक्टर शैलेंद्र, जयकुंवर व वीरेंद्र खत्री व रीडर हुकम सिंह समेत अन्य जोनल अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये होगी शिफ्ट
पहली शिफ्ट : सुबह सात से 11 बजे तक व शाम चार बजे से रात नौ बजे तक
दूसरी शिफ्ट : सुबह 11 से शाम 7 बजे तक
होमगार्ड की पहली शिफ्ट : सुबह सात बजे से शाम तीन बजे तक दूसरी शिफ्ट : दोपहर एक बजे रात नौ बजे तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed