फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Traders in Housing Board Society grappling with encroachment

Faridabad News: अतिक्रमण से जूझ रहे हाउसिंग बोर्ड सोसाइटी के व्यापारी

Sun, 05 Jul 2026 12:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Traders in Housing Board Society grappling with encroachment
अवैध रूप से लगी रेहड़ी-पटरियों के कारण व्यापार हो रहा है प्रभावित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-3 स्थित हाउसिंग बोर्ड सोसाइटी के व्यापारी इन दिनों अतिक्रमण की समस्या से जूझ रहे हैं। सड़क के दोनों किनारों पर अवैध रूप से लगी रेहड़ी-पटरियों के कारण स्थानीय दुकानदारों का व्यापार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों का कहना है कि प्रशासन की अनदेखी के चलते यहां लगातार खराब स्थिति रहती है।

शिव मलिक, यश मलिक, शुभम और राजन सहित कई व्यापारियों ने बताया कि रेहड़ी-पटरियों के सड़क तक फैल जाने की वजह से सड़क की चौड़ाई कम हो गई है। इसके चलते बाजार में सुबह से लेकर रात तक घंटों लंबा जाम लगा रहता है। जाम और पार्किंग की जगह न होने के कारण अब ग्राहकों ने इस बाजार की तरफ आना कम कर दिया है। लोग दुकानों पर आने से कतराने लगे हैं, जिसका सीधा असर उनके रोजमर्रा के व्यापार पर पड़ रहा है।
विज्ञापन


व्यापारियों ने बताया कि अतिक्रमण के कारण पैदल चलने वालों तक के लिए रास्ता नहीं बचा है। ग्राहक जाम देखकर वापस लौट जाते हैं। त्योहारों और आम दिनों में भी यहां स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। व्यापारियों ने नगर निगम और स्थानीय पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए और रेहड़ी-पटरियों के लिए कोई वैकल्पिक स्थान तय किया जाए, ताकि बाजार का स्वरूप बना रहे और व्यापारियों व आम जनता को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed