फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Traders are angry over challaning of vehicles parked in front of shops

Faridabad News: दुकानों के आगे खड़े वाहनों के चालान काटने से व्यापारियों में रोष

Sun, 19 Apr 2026 12:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Traders are angry over challaning of vehicles parked in front of shops
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। मुख्य बाजार में दुकानों के बाहर खड़े वाहनों के शनिवार को पुलिस की ओर से ऑनलाइन चालान किए गए। इससे व्यापारियों में भारी नाराजगी है। जब बाजार में कोई निर्धारित पार्किंग व्यवस्था ही नहीं है तो ग्राहक अपने वाहन कहां खड़े करें।

दुकानदारों का कहना है कि ग्राहक उनकी दुकान के आगे वाहन खड़े करके खरीदारी करने के लिए आते हैं। अगर उन वाहनों की फोटो खींचकर चालान किए जाएंगे तो उनकी दुकान पर कोई भी ग्राहक नहीं आएगा। उससे दुकानदारों को काफी नुकसान होगा। व्यापारियों का कहना है कि अगर बाजार में नगर निगम की ओर से कोई पार्किंग नहीं बनाई गई है तो ग्राहक वाहन कहां खडे़े करेंगे। उनका कहना है कि दुकानों के आगे खड़े वाहनों के चालान काटने से व्यापार पर सीधा असर पड़ेगा और ग्राहक बाजार आने से बचेंगे।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के प्रधान भगवान दास गोयल ने बताया कि इस मुद्दे पर थाना प्रभारी शमशेर सिंह से बातचीत की गई है। बातचीत में यह सहमति बनी है कि दुकानों के आगे 4 फीट की सीमा के भीतर वाहन खड़े किए जा सकेंगे, जबकि इसके बाहर खड़े वाहनों के चालान किए जाएंगे। वहीं थाना प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed