फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Tourists capturing memorable moments on camera at Selfie Point

Faridabad News: सेल्फी पॉइंट पर यादगार पलों को कैमरे में कैद कर रहे पर्यटक

Mon, 02 Feb 2026 12:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Tourists capturing memorable moments on camera at Selfie Point
दिनभर पर्यटकों की देखी जा रही भीड़, सेल्फी सोशल मीडिया पर कर रहे शेयर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सूरजकुंड मेला इस बार अपनी समृद्ध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, विभिन्न राज्यों के प्रसिद्ध व्यंजनों के साथ-साथ भव्य और रचनात्मक सेल्फी पॉइंट के कारण खास चर्चा में है। देश-विदेश से आए पर्यटक यहां न केवल पारंपरिक हस्तशिल्प, लोक कलाओं और व्यंजनों का आनंद ले रहे हैं, बल्कि खूबसूरती से डिजाइन किए गए सेल्फी पॉइंट पर तस्वीरें खिंचवाकर यादगार पलों को कैमरे में कैद कर रहे हैं।

इस वर्ष मेले की थीम राज्यों के रूप में उत्तर प्रदेश और मेघालय को विशेष रूप से प्रस्तुत किया गया है। उत्तर प्रदेश की झलक दिखाने वाले सेल्फी पॉइंट में उसकी ऐतिहासिक वास्तुकला, भव्य पारंपरिक द्वार और सांस्कृतिक प्रतीकों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। वहीं मेघालय की पहचान माने जाने वाले पारंपरिक हट्स को प्राकृतिक परिवेश के साथ दर्शाया गया है, जो पर्यटकों को खास आकर्षित कर रहे हैं। इन स्थानों पर दिनभर पर्यटकों की भीड़ देखी जा रही है, जो परिवार और दोस्तों के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं।
विज्ञापन


डिजिटल तकनीक का उपयोग भी इस बार मेले की खास पहचान बना है। पिछले वर्षों की तरह, इस बार भी थीम राज्यों के डिजिटल सेल्फी बूथ लगाए गए हैं, जहां आगंतुक क्यूआर कोड स्कैन कर अपनी डिजिटल तस्वीरें तुरंत प्राप्त कर सकते हैं। यह सुविधा खासकर युवा वर्ग और विदेशी पर्यटकों को खूब पसंद आ रही है, जो आधुनिक तकनीक के साथ पारंपरिक संस्कृति का संगम देखना चाहते हैं। इसके अलावा, इस वर्ष के पार्टनर कंट्री मिस्र की संस्कृति को दर्शाने वाले सेल्फी पॉइंट भी मेले का प्रमुख आकर्षण बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिस्र की प्राचीन सभ्यता, कला और वास्तुकला से प्रेरित सजावट वाले इन पॉइंट पर भी लगातार भीड़ नजर आ रही है। पिरामिड और मिस्र प्रतीकों की थीम पर बने ये सेल्फी स्थल पर्यटकों को एक अलग ही अनुभव दे रहे हैं। इस बार हर कोने में फोटो खिंचवाने के सेल्फी प्वाइंटस होने के कारण सूरजकुंड मेला न केवल सांस्कृतिक उत्सव, बल्कि यादों को संजोने का खूबसूरत अवसर भी बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed