फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Tourism Minister's assistant duped of Rs 1.41 crore on pretext of selling floor

Faridabad News: पर्यटन मंत्री के सहायक से फ्लोर बेचने के नाम पर 1.41 करोड़ रुपये ठगे

Thu, 16 Apr 2026 11:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Tourism Minister's assistant duped of Rs 1.41 crore on pretext of selling floor
रजिस्ट्री के समय बकाया 10 लाख देने की बात तय हुई थी, अब आरोपी ने डील कैंसिल करने की बात कही
विज्ञापन

दिल्ली निवासी राम कृष्ण शर्मा ने दी पुलिस को शिकायत

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पर्यटन मंत्री के सहायक से फरीदाबाद के सेक्टर-37 में फ्लोर बेचने के नाम पर 1.41 करोड़ रुपये ठग लिए गए। ठगी का आरोप रूपेश गुप्ता व इनके अन्य सहयोगियों पर लगाया गया है। शिकायत पर आर्थिक अपराध शाखा की जांच के बाद सेंट्रल थाना में ठगी समेत अन्य धारा में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मामले में टीम जांच कर रही है।

मामले में पुलिस को शिकायत नई दिल्ली के कर्मपुरा इलाके में रहने वाले राम कृष्ण शर्मा ने दी है। अप्रैल 2023 में सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त होने के बाद वो वर्तमान में पर्यटन मंत्री के निजी सहायक के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रिटायरमेंट पर मिली रकम से मई 2025 में सेक्टर-37 स्थित प्लॉट नंबर 241 पर निर्माणाधीन बिल्डिंग के सेकंड फ्लोर का सौदा बिल्डर रूपेश गुप्ता से किया था। यह सौदा कुल 1.51 करोड़ रुपये में तय हुआ। जनवरी 2026 तक शिकायतकर्ता ने 1.41 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया। बकाया 10 लाख का भुगतान रजिस्ट्री के समय पर करना था। 9 फरवरी 2026 तक फ्लोर का कब्जा मिलना था। 9 मार्च 2026 को शिकायतकर्ता जब रूपेश गुप्ता के पास गए तो जवाब मिला कि डील केंसिल समझ लो। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed