फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Took 70 lakhs by making agreement to sell the flat, now threatening in the name of gangster

Faridabad News: फ्लैट बेचने के लिए एग्रीमेंट कर 70 लाख लिए, अब गैंगस्टर के नाम पर दे रहा धमकी

Sun, 16 Feb 2025 12:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Took 70 lakhs by making agreement to sell the flat, now threatening in the name of gangster
एनआईटी क्षेत्र के रहने वाले ईश्वर चंद छाबड़ा ने दी पुलिस को शिकायत, एफआईआर दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। एनआईटी एरिया में 125 गज के प्लॉट पर बन रहे फ्लैटों में से एक फ्लैट खरीदने का एग्रीमेंट कर व्यक्ति ने 70 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। ये एग्रीमेंट प्लॉट पर निर्माण करने का ठेका हासिल करने वाले दिल्ली निवासी गुलशन पोपली से किया गया। शिकायतकर्ता ईश्वर चंद छाबड़ा का आरोप है कि बाद में आरोपी ने अपने हिस्से के दोनों फ्लैट अपने बच्चों के नाम पर कर दिए। अब रजिस्ट्री कराने को कहते हैं तो वो गैंगस्टर नीरज बवाना का नाम लेकर धमकाता है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना एनआईटी में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

पुलिस को ये शिकायत एनआईटी एरिया के रहने वाले ईश्वर चंद छाबड़ा ने दी है। साजिश के तहत ठगी का आरोप दिल्ली प्रीतम पुरा निवासी गुलशन पोपली पर लगाया गया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि इन्होंने अपने भाई पवन के साथ मिलकर प्रॉपर्टी डीलर विक्की के जरिये गुलशन पोपली के 125 गज के प्लॉट पर बन रहे फ्लैट का एग्रीमेंट मार्च 2022 में किया था। गुलशन ने इस प्लॉट पर फ्लैट बनाने का ठेका भजन सिंह, कुलदीप सिंह, गुरमीत सिंह, मनमोहन सिंह से दिसंबर 2021 में लिया था। इन चारों भाईयों के नाम पर ये प्लॉट था।
विज्ञापन

गुलशन ने निर्माण कार्य शुरू कर दिया था। साथ ही शिकायतकर्ता को कहा कि प्लॉट पर 4 फ्लैट बनेंगे। दो फ्लैट प्लॉट मालिकों के रहेंगे और दो फ्लैट ठेकेदार के पास। एग्रीमेंट के साथ ही 70 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया। आरोप है कि बाद में गुलशन ने दोनों फ्लैट अपने बच्चों के नाम कर दिए। आरोप है कि अब जब गुलशन को फ्लैट की रजिस्ट्री कराने को कहते हैं तो कहता है कि गैंगस्टर नीरज बवाना मेरा परिचित है। आपको पता भी नहीं चलेगा, जान से मार देंगे। शिकायत पर अब एनआईटी थाना में साजिश के तहत ठगी की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed