फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Toll to be levied on three roads in Gurugram-Faridabad.

Faridabad News: गुरुग्राम-फरीदाबाद की तीन सड़कों पर लगेगा टोल

Sun, 27 Sep 2026 12:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Toll to be levied on three roads in Gurugram-Faridabad.
कार से 40 और भारी वाहनों के लिए 350 रुपये तक शुल्क वसूला जाएगा
विज्ञापन

बसों के लिए 170 रुपये और हल्के व्यावसायिक वाहनों व हल्के ट्रकों के लिए 140 रुपये शुल्क होगा

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम-फरीदाबाद क्षेत्र की तीन सड़कों के कुछ हिस्सों को टोल वाली सड़क घोषित किया है। लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़क) ने इसकी अधिसूचना जारी की। इन सड़कों पर वाहनों से 40 से 350 रुपये तक टोल लिया जाएगा। अधिसूचना के अनुसार गुरुग्राम-फरीदाबाद और क्रशर जोन सड़क पर एक-एक टोल प्लाजा होगा। वहीं बल्लभगढ़-सोहना सड़क पर दो टोल प्लाजा बनाए गए हैं।

कार, जीप, पिकअप वैन, तीन पहिया वाहन और स्टेशन वैगन से 40 रुपये प्रति यात्रा लिए जाएंगे। बसों के लिए 170 रुपये और हल्के व्यावसायिक वाहनों व हल्के ट्रकों के लिए 140 रुपये शुल्क होगा। 10 टायर तक के ट्रक से 300 रुपये लिए जाएंगे। 10 से अधिक टायर वाले बहु-धुरी वाहनों और क्रेन, बुलडोजर, मिट्टी हटाने वाली मशीन व सड़क रोलर जैसे भारी वाहनों से 350 रुपये टोल लिया जाएगा। खनन और निर्माण सामग्री ले जाने वाली ट्रैक्टर-ट्रॉली से 80 रुपये लिए जाएंगे। वहीं, एक बार टोल देने के बाद उसी टोल सड़क पर दोबारा टोल नहीं देना होगा। लेकिन सड़क से बाहर निकलकर दोबारा प्रवेश करने पर फिर शुल्क देना होगा। एक दिन में एक से अधिक बार गुजरने पर डेढ़ गुना शुल्क देकर पास लिया जा सकेगा। व्यावसायिक वाहनों को उसी दिन वापसी यात्रा की सुविधा मिलेगी। महीने का पास व्यावसायिक वाहनों के लिए एक यात्रा के शुल्क का 30 गुना और अन्य वाहनों के लिए 20 गुना होगा।
विज्ञापन

इन्हें टोल से छूट
दोपहिया वाहन, कृषि उपज ले जाने वाली ट्रैक्टर-ट्रॉली, सेना के वाहन, एंबुलेंस, शव वाहन, पुलिस और दमकल वाहन टोल से मुक्त रहेंगे। टोल के आसपास चलने वाले गैर-व्यावसायिक स्थानीय वाहन और केंद्र व राज्य सरकार के गैर-व्यावसायिक वाहनों को भी छूट दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed