फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Tokyo Paralympic 2020 manish narwal wins gold medal in 50 meter air pistol event know all about him

Tokyo Paralympic 2020: स्वर्ण पदक जीतने वाले मनीष नरवाल ने 2016 में किया खेलों का रुख, फिर कभी नहीं देखा पीछे

Sat, 04 Sep 2021 11:42 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 04 Sep 2021 11:42 AM IST
सार

मनीष ने 2016 में खेलों की ओर रुख किया। मनीष नरवाल ने इससे पूर्व पैराएशियन गेम्स में गोल्ड जीता था। उनकी इस जीत के बाद पैरालंपिक में भारत ने कुल दो गोल्ड मेडल जीत लिए हैं।

विज्ञापन
Tokyo Paralympic 2020 manish narwal wins gold medal in 50 meter air pistol event know all about him
टोक्यो पैरालंपिक में स्वर्ण और रजत पदक जीतने वाले क्रमशः मनीष नरवाल और सिंहराज अधाना (दाएं से बाएं) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

टोक्यो पैरालंपिक में भारत के लिए फरीदाबाद के मनीष नरवाल ने पुरुषों की 50 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। इसी स्पर्धा में सिंहराज अधाना ने रजत पदक भी  जीता है। मनीष नरवाल मूलरूप से सोनीपत के हैं, जो कई वर्षों से फरीदाबाद में रह रहे हैं और अब यही उनका स्थाई निवास है। वहीं, अधाना मूलरूप से फरीदाबाद के तिगांव निवासी हैं। जो मौजूदा समय में बल्लभगढ़ के ऊंचा गांव में रहते हैं।

विज्ञापन


दोनों खिलाड़ियों से जिले को काफी उम्मीदें थीं। अलग-अलग स्तर पर खिलाड़ियों से जुड़े लोगों के साथ ही देश को भी उनसे काफी उम्मीदें थीं। अब स्वर्ण और रजत पदक जीतकर दोनों ने देश को गौरव का क्षण महसूस कराया है। मनीष ने 2016 में खेलों की ओर रुख किया। मनीष नरवाल ने इससे पूर्व पैराएशियन गेम्स में गोल्ड जीता था। इसके बाद से ही उनसे खेल प्रेमियों की उम्मीदें काफी बढ़ गईं थीं। आज पदक जीतकर उन उम्मीदों को पूरा कर दिया है।
विज्ञापन


मनीष की जीत से उनके माता-पिता काफी खुश हैं। उनके पिता दिलबाग नरवाल ने बताया कि यह देश के लिए गौरव की बात है। उसके दाहिने हाथ में समस्या थी तो उसने डेढ़ साल तक बाएं हाथ से अभ्यास किया और नेशनल के लिए उसका चयन हो गया। मैं आशा करता हूं कि मनीष मेडल जीतता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने बेटे की जीत की खुशी में फूली नहीं समा रहीं मनीष की मां संतोष ने कहा कि वह बेहद खुश हैं। हमें अपने बेटे पर नाज है। उसे छोटी उम्र से ही खेलों का शौक था। हमने कभी उसे दिव्यांग की तरह नहीं देखा क्योंकि वह सामान्य व्यक्ति की तरह ही हमेशा मेहनत करता था। मनीष की जीत के बाद पूरे परिवार ने ढोल नगाड़ों की थाप पर नाच-गाकर खुशी मनाई।



नरवाल अर्जुन पुरस्कार से हो चुके हैं सम्मानित
मनीष नरवाल को अर्जुन पुरस्कार से 2020 में सम्मानित किया जा चुका है। मनीष ने 2018 में जकार्ता में हुए एशियाई खेलों में 10 मी और 50 मीटर इवेंट में एक गोल्ड और एक ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था। 



नरवाल की आंखों में था फुटबॉलर बनने का सपना
मनीष नरवाल की आंखों में एक फुटबॉलर बनने का सपना था लेकिन दिव्यांगता उसके बीच आ गई। लेकिन इसके बाद भी मनीष के एथलीट बनने का जज्बा कम नहीं हुआ और उन्होंने अपने पिता के सहयोग से शूटिंग में करियर बनाने का इरादा किया। इसके बाद फरीदाबाद में ही उन्होंने इसका अभ्यास शुरू कर दिया और फिर इसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।


अग्रवाल कॉलेज प्राचार्य ने दी शुभकामनाएं 
फरीदाबाद स्थित अग्रवाल कॉलेज के बीए प्रथम वर्ष के छात्र मनीष नरवाल द्वारा पैरालंपिक की शूटिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने के बाद उनके कॉलेज के छात्र व शिक्षक सभी बेहद उत्साहित हैं। उनसे अन्य युवा व पैराएथलिट भी प्रेरित हो सकें, कॉलेज प्रबंधन ने यह सुनिश्चित किया है। मैच से एक दिन पहले कॉलेज प्राचार्य कृष्णकांत गुप्ता ने मनीष को बधाई संदेश भी दिया था। साथ ही जीत की कामना की थी। अब जब वह स्वर्ण पदक भारत के लिए जीत गए हैं तो उनके प्राचार्य काफी उत्साहित हैं। प्राचार्य ने कहा कि यह गौरव का पल है। यह एक संस्थान या जिले के लिए नहीं बल्कि पूरे देश की गरिमा और प्रतिष्ठा के पल हैं।


प्राचार्य कृष्णकांत गुप्ता ने मनीष के घर पहुंचकर उनके माता-पिता को बधाई दी और शॉल व पौधा भेंट किया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed