फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Today is the last chance to apply to colleges; time until Wednesday for corrections.

Faridabad News: कॉलेजों में आवेदन का आज आखिरी मौका, सुधार के लिए बुधवार तक का समय

Mon, 29 Jun 2026 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Today is the last chance to apply to colleges; time until Wednesday for corrections.
जिले के 11 राजकीय और निजी महाविद्यालयों की 10 हजार से अधिक सीटों पर चल रही दाखिले की प्रक्रिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के राजकीय और निजी महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले की दौड़ अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गई है। स्नातक कोर्स में दाखिले के लिए मंगलवार आखिरी दिन है। इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अभ्यर्थी बिना देरी किए आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।


जिले के 11 राजकीय और निजी महाविद्यालयों की 10 हजार से अधिक सीटों पर इस समय दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। अंतिम दिनों में पोर्टल पर छात्रों की भीड़ देखी जा रही है, जिसके चलते आवेदन की रफ्तार काफी बढ़ गई है। यदि आवेदन करते समय फॉर्म में कोई गलती हो गई है या कोई दस्तावेज गलत अपलोड हो गया है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। छात्र बुधवार तक अपने आवेदन फॉर्म में ऑनलाइन सुधार कर सकते हैं। राजकीय महिला महाविद्यालय, कन्या महाविद्यालय बल्लभगढ़ और पंडित जवाहरलाल नेहरू कॉलेज सहित जिले के अन्य प्रमुख संस्थानों में दाखिला प्रक्रिया को लेकर काफी हलचल है। अंतिम समय में आने वाली तकनीकी दिक्कतों को दूर करने के लिए कॉलेजों में विशेष हेल्प डेस्क बनाई गई हैं, जहां छात्र अपनी समस्याओं का समाधान करवा सकते हैं। कॉलेज प्रशासनों ने छात्रों से अपील की है कि वे रात होने का इंतजार न करें, क्योंकि आखिरी घंटों में सर्वर धीमा होने का खतरा रहता है। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 9 जुलाई को विभाग द्वारा मेरिट सूची जारी की जाएगी, जिसके आधार पर युवाओं को कॉलेजों में सीटें आवंटित की जाएंगी।
विज्ञापन

वर्जन
आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाने की संभावना बहुत कम है। आवेदनों के बाद पहली मेरिट लिस्ट निकाली जाएगी। -रितिका गुप्ता, जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed