{"_id":"69406083f1142d1ecb007d18","slug":"to-reduce-stress-the-prime-minister-will-discuss-exams-with-students-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-57967-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: तनाव कम करने के लिए प्रधानमंत्री छात्रों से करेंगे परीक्षा पे चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: तनाव कम करने के लिए प्रधानमंत्री छात्रों से करेंगे परीक्षा पे चर्चा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने प्रधानमंत्री के वार्षिक संवाद कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा के लिए पंजीकरण व प्रतिभागियों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कार्यक्रम का यह नौवां संस्करण जनवरी में आयोजित होगा, जिसमें फरीदाबाद जिले के छात्र, शिक्षक और अभिभावक प्रधानमंत्री से सीधे संवाद कर सकेंगे।
फरीदाबाद में सीबीएसई से संबद्ध लगभग 250 स्कूल हैं, जिनमें हजारों विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। हर वर्ष फरवरी में होने वाली दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर छात्रों में तनाव बढ़ जाता है। ऐसे में परीक्षा पे चर्चा उन्हें परीक्षा तनाव से निपटने और आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करता है।
इस बार भी सीबीएसई ने प्रतिभागियों के चयन के लिए ऑनलाइन बहुविकल्पीय प्रश्न प्रतियोगिता शुरू की है। यह प्रतियोगिता 11 जनवरी तक https://innovateindia1.mygov.in/ पर संचालित की जाएगी। इसमें कक्षा छह से 12वीं तक के छात्र, शिक्षक और अभिभावक भाग ले सकते हैं। सभी प्रतिभागियों को डिजिटल प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। पंजीकरण प्रक्रिया के बारे में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय की अध्यापिका भारती गुप्ता ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार innovateindia1.mygov.in पर जाकर पंजीकरण करवा सकते हैं।